फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WC 2023: अगर पाकिस्तान से सेमीफाइनल हुआ तो कहां खेलेगा भारत? मुंबई और कोलकाता को लेकर आईसीसी ने उलझाया

Tue, 27 Jun 2023 05:58 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ODI World Cup 2023 IND vs PAK:  अंक तालिका में पहले और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच 15 नवंबर को पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा। वहीं, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 16 नवंबर को दूसरे सेमीफाइनल में खेलेगी।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा मंगलवार (27 जून) को कर दी गई। टूर्नामेंट का आगाज पांच अक्तूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। वहीं, फाइनल मैच में इसी मैदान पर 19 नवंबर को खेला जाएगा। सेमीफाइनल मैचों की मेजबानी मुंबई और कोलकाता को सौंपी गई है। अब सबसे बड़ा सवाल है कि भारत अगर सेमीफाइनल में पहुंचता है कि किसी मैदान पर खेलेगा?
विज्ञापन


आईसीसी की प्रेस विज्ञप्ति में दी गई जानकारी ने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया। उसके मुताबिक, अंक तालिका में पहले और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच 15 नवंबर को पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा। वहीं, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 16 नवंबर को खेलेगी। इसमें भारत और पाकिस्तान की टीमों के लिए कुछ अपवाद भी रखे गए हैं। कई क्रिकेट फैंस के ये समझ नहीं आए।

पाकिस्तान का शेड्यूल - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम को करना पड़ सकता है कोलकाता का दौरा
अगर भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करता है तो वह अपना मैच मुंबई में खेलेगा। टीम इंडिया शीर्ष चार में किसी भी क्रम पर रहेगी तो उसका असर नहीं होगा। हालांकि, अगर पाकिस्तान से सेमीफाइनल मैच होता है तो भारतीय टीम को कोलकाता का दौरा करना होगा। आईसीसी के मुताबिक, पाकिस्तान की टीम अपना सेमीफाइनल मैच किसी भी हाल में कोलकाता में ही खेलेगी।

कोलकाता में ही सेमीफाइनल क्यों खेलेगी पाकिस्तान की टीम?
दरअसल, पाकिस्तान की टीम राजनीतिक कारणों से मुंबई में नहीं खेलेगी। कुछ राजनीतिक दल उसके वहां खेलने का सालों से विरोध कर रहे हैं। पीसीबी किसी तरह का विवाद नहीं चाहता है। यहां तक कि लीग राउंड में भी उसके तकरीबन सारे मैच दक्षिण भारत में ही खेलने हैं। हैदराबाद में पाकिस्तान को दो, बेंगलुरु में दो और चेन्नई में दो मैच खेले हैं। कोलकाता में पाकिस्तानी टीम दो मैचों में उतरेगी। वहीं, अहमदाबाद में सिर्फ एक मैच भारत के खिलाफ होगा।

अंतरिक्ष में वर्ल्ड कप ट्रॉफी - फोटो : ICC
पीसीबी ने इन दो मैचों के वेन्यू बदलने की मांग की थी
पीसीबी ने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ अपने मुकाबलों के मैदान में बदलाव की मांग की थी। पाकिस्तान को 20 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया से बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में और 23 अक्तूबर को अफगानिस्तान से चेन्नई के चेपक में भिड़ना है। पाकिस्तान ने ड्राफ्ट शेड्यूल के बाद अपने अनुरोध पत्र में इस बात का जिक्र किया था कि चेन्नई में स्थितियां अफगानिस्तान के पक्ष में होंगी। इसलिए वेन्यू बदलने से यह पाकिस्तान के लिए फायदे में रहेगा।

क्यों वेन्यू बदलना चाहता था पीसीबी?
चेपक में गेंद काफी स्पिन होती है और अफगानिस्तान के पास राशिद खान, मुजीब उर रहमान और नूर अहमद समेत कई वर्ल्ड क्लास स्पिनर्स हैं जो पाकिस्तान की टीम पर भारी पड़ सकते हैं। वहीं, चिन्नास्वामी रन के लिए जाना जाता है और वहां किसी भी स्कोर को आसानी से चेज किया जा सकता है। पाकिस्तान को इसी बात का डर था कि दोनों में से किसी भी मैच में वह फेवरेट के तौर पर मैदान में नहीं उतरेंगे। इसी वजह से उन्होंने वेन्यू बदलने की मांग की थी।
विज्ञापन

2023 वनडे विश्व कप में भारत का शेड्यूल - फोटो : अमर उजाला
2016 में भी पाकिस्तान ने की थी ऐसी मांग
पाकिस्तान ने आखिरी बार 2016 में टी20 विश्व कप खेलने के लिए भारत की यात्रा की थी। शुरुआत में उन्हें धर्मशाला में भारत से खेलना था, लेकिन पाकिस्तान के अनुरोध पर मैच को कोलकाता शिफ्ट कर दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें