फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप के पहले ही मैच में छाए चहल, तोड़ी दक्षिण अफ्रीका की कमर, झटके 4 विकेट

Wed, 05 Jun 2019 08:17 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
IND VS SA - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप के आठवें मुकाबले में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ युजवेंद्र चहल ने अपनी गेंदबाजी से बेहतरीन प्रदर्शन किया। चहल के आगे दक्षिण अफ्रीकी टीम घुटने टेकते नजर आई। चहल ने दक्षिण अफ्रीका के चार बल्लेबाजों को चलता किया। 
 
विज्ञापन

2 of 4
युजवेंद्र चहल
इस मुकाबले में युजवेंद्र चहल ने तो दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों के नाक में दम कर दिया। इस दौरान उन्होंने कप्तान डु प्लेसिस (38), वैन डर डूसन (22), डेविड मिलर (31) और एंडिले फेहलुकवायो (34) को आउट किया। 
विज्ञापन

3 of 4
Yuzvendra Chahal
चहल ने इस मैच में दस ओवर में 51 रन देकर कुल चार विकेट लिए। इस मैच में चहल और कुलदीप यानी 'कुलचा' की जोड़ी ने कुल पांच बल्लेबाजों को आउट किया। हालांकि, इस मैच में कुलदीप ज्यादा सफल नहीं हो पाए। उन्हें एक ही विकेट से संतोष करना पड़ा। इस चाइनामैन गेंदबाज ने 10 ओवर में 46 रन देकर एक विकेट झटके।
विज्ञापन

4 of 4
फाफ - फोटो : social media
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की निराशाजनक शुरुआत रही। महज 24 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद फाफ और डूसन की 54 रन की साझेदारी ने अफ्रीकी टीम के स्कोर को आगे पहुंचा। मगर 89 रन के स्कोर पर टीम की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद आठवें विकेट के लिए मॉरिस और रबाडा के बीच 66 रनों की साझेदारी ने टीम को 227 रन के स्कोर तक पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें