फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: किस दिन, किस टीम के साथ, किस मैदान पर भिड़ेगा भारत, ये रहा पूरा शेड्यूल

Wed, 05 Jun 2019 12:58 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
30 मई यानी गुरुवार से विश्व कप 2019 का आगाज हो गया। 14 जुलाई तक चलने वाले इस विश्व कप की मेजबानी संयुक्त रूप से इंग्लैंड और वेल्स कर रहे हैं। पूरे टूर्नामेंट में कुल 45 मैच खेले जाएंगे। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि भारतीय टीम विश्व कप 2019 में कब-कब और किन-किन मैदानों पर मैच खेलेगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : file photo
विश्व कप में दो बार की चैंपियन टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साउथैम्प्टन के रोज बाउल ग्राउंड में करेगी। इससे पहले 30 मई को उद्घाटन मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया।
विज्ञापन

3 of 7
2011 World Cup - फोटो : file photo
टीम इंडिया ने 28 साल (1983) बाद 2011 में करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में एक बार फिर भारत को चैंपियन बनाया। हालांकि 2015 में धोनी की अगुआई में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी, लेकिन हार गई थी। मगर अब नए कप्तान विराट कोहली के सामने टीम इंडिया को तीसरी बार चैंपियन बनाने की चुनौती होगी। 

4 of 7
टीम इंडिया - फोटो : social media
विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया को इस बार विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। विश्व कप से पहले टीम ने दो वॉर्म-अप मैच खेले हैं, जिसमें एक में हार, जबकि दूसरे मुकाबले में जीत मिली। पहले मैच में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों 6 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। वहीं, दूसरे वॉर्म-अप मैच में भारत ने बांग्लादेश को 95 रन से हराया।
विज्ञापन

5 of 7
भारत बनाम न्यूजीलैंड
दोनों वॉर्म-अप मैच में टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर काफी अच्छा रहा। नंबर-चार की पहेली जो अनसुलझी थी, वो भी सुलझ गई। पहले अभ्यास मैच में धोनी-हार्दिक की साझेदारी और जडेजा की शानदार अर्धशतकीय पारी ने टीम को बल पहुंचाया। हार के बावजूद भी कप्तान विराट टीम के निचले क्रम के प्रदर्शन से काफी खुश हुए। वहीं, दूसरे मुकाबले में केएल राहुल और एमएस धोनी की बेहतरीन शतकीय पारी ने दिखा दिया कि भारत का मिडिल ऑर्डर भी शानदार है।
विज्ञापन

किस दिन, किस टीम के साथ, किस मैदान पर भिड़ेगा भारत

6 of 7
टीम इंडिया
तारीख  बनाम समय ग्राउंड
5 जून दक्षिण अफ्रीका दोपहर 3 बजे    रोज बाउल, साउथेम्पटन
9 जून ऑस्ट्रेलिया   दोपहर 3 बजे   केनिंग्टन ओवल, लंदन
13 जून न्यूजीलैंड   दोपहर 3 बजे     ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम
16 जून    पाकिस्तान दोपहर 3 बजे   ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
22 जून अफगानिस्तान दोपहर 3 बजे    रोज बाउल, साउथेम्पटन
27 जून  वेस्टइंडीज   दोपहर 3 बजे   ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर 
30 जून      इंग्लैंड   दोपहर 3 बजे   एजबेस्टन, बर्मिंघम
2 जुलाई बांग्लादेश   दोपहर 3 बजे      एजबेस्टन, बर्मिंघम
6 जुलाई       श्रीलंका   दोपहर 3 बजे     हेडिंग्ले, लीड्स

इसके अलावा नौ जुलाई को सेमीफाइनल, 11 जुलाई को दूसरा सेमीफाइनल और 14 जुलाई को खिताबी यानी फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
team india
वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), विजय शंकर, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी।

नोटः सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें