पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कोच वकार ने ट्विटर पर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने लिखा, ‘यह मायने नहीं रखता कि तुम कौन हो, आप जीवन में क्या करते हो इससे पता चलता है कि तुम कौन हो, मुझे इसकी चिंता नहीं है कि पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचता है या नहीं, लेकिन एक बात पक्की है, कुछ चैंपियन्स की खेल भावना की परीक्षा ली गई और वो उसमें बुरी तरह असफल रहे।’
इससे पहले पूर्व क्रिकेटर बासित अली और सिकंदर बख्त ने आरोप लगाया था कि पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर रखने के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड से हार सकती है। इंग्लैंड के अब दस अंक हैं, जो पाकिस्तान से एक अंक अधिक है। इंग्लैंड को अब अगला मैच न्यूजीलैंड से खेलना है, जबकि पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से होगा। ऐसे में इंग्लैंड अगर न्यूजीलैंड को हरा देता है, तो पाकिस्तान वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगा।