फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर, चोटिल विराट कोहली अब ठीक

Sun, 02 Jun 2019 05:51 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : pti
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के अंगूठे पर नेट अभ्यास के दौरान चोट लग गई लेकिन वो 'ठीक' हैं। भारतीय टीम बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप में अपने अभियान की शुरूआती करेगी।
 
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली घायल - फोटो : पीटीआई
टीम इंडिया से जुड़े एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, 'बल्लेबाजी के दौरान उनका अंगूठा चोटिल हो गया लेकिन वो ठीक हैं। इसमें चिंता करने की कोई बात नहीं।'
विज्ञापन

3 of 5
चोटिल विराट कोहली - फोटो : पीटीआई
शनिवार को अभ्यास के दौरान कोहली के दाहिने हाथ का अंगूठा चोटिल हो गया जिसके बाद फिजियोथेरेपिस्ट पैट्रिक फारहार्ट ने भारतीय कप्तान का इलाज किया। फारहार्ट ने उनकी अंगूठे पर मैजिक स्प्रे (दवा) लगाने के बाद टेप चिपका दिया। बाद में कोहली को बर्फ से भरे गिलास में अंगूठा डाल कर मैदान से बाहर जाते देखा गया।

4 of 5
vijay shankar
भारत खिताब के प्रबल दावेदारों में शामिल है लेकिन टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेलने से पहले ही टीम चोट की समस्या से परेशान है। ऑलराउंडर खिलाड़ी विजय शंकर कोहनी में चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच नहीं खेल सके थे जबकि केदार जाधव आईपीएल के दौरान कंधे में लगी चोट से अब भी उबर रहे हैं। वो न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ भारत के दोनों अभ्यास मैचों में नहीं खेल पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केदार जाधव
जाधव को हालांकि शनिवार को नेट पर अभ्यास करते देखा गया जिससे अंदाजा लगया जा रहा कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले फिट हो जाएंगे। भारतीय टीम रविवार को विश्राम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें