फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय शंकर को हटाने के मूड में नहीं विराट, इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत?

Sun, 30 Jun 2019 11:19 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विजय शंकर - फोटो : social Media
विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2019 में खराब बल्लेबाजी की वजह से आलोचना झेल रहे विजय शंकर का कप्तान विराट कोहली ने बचाव किया है। कोहली ने कहा कि वर्ल्ड कप में यह ऑलराउंडर जल्द ही भारत के लिए बड़ी पारी खेलने वाला है। 

विज्ञापन

रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से पहले शंकर का समर्थन कर कोहली ने संकेत दिए कि ऋषभ पंत को टूर्नमेंट में मौका मिलने का इंतजार करना होगा। शंकर के अलावा कोहली ने धीमी पारी की वजह से आलोचना झेल रहे धोनी की भी तारीफ की। 
 
शंकर के बारे में पूछे जाने पर कोहली ने कहा, 'उनके बारे में सवाल उठना अजीब है क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की थी। अफगानिस्तान के खिलाफ मुश्किल पिच पर वह आत्मविश्वास से भरे दिखे। पिछले मुकाबले में भी वह अच्छी बल्लेबाली कर रहे थे लेकिन केमार रोच की शानदार गेंद पर आउट हो गए।' 

शंकर ने अफगानिस्तान के खिलाफ 29 रन बनाए और कप्तान के साथ 50 रन ज्यादा की साझेदारी की। कोहली ने कहा, 'आप ऐसे बैठ कर किसी पर निशाना नहीं साध सकते। मुझे निजी तौर पर लगता है कि वह अच्छा कर रहे हैं। उनके बारे में ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं। क्रिकेट में आपको 30 से 60 रन तक पहुंचने के लिए कई बार भाग्य की जरूरत होती है।' 
 
Next
AU ऐप में पढ़ें