फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: विराट कोहली चोटिल, प्रैक्टिस के दौरान घटी यह अनहोनी

Sun, 02 Jun 2019 01:38 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
चोटिल विराट कोहली - फोटो : पीटीआई
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप 2019 के पहले मैच से ठीक पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर आई है। कप्तान विराट कोहली चोटिल हो गए हैं। शनिवार को साउथेम्प्टन में प्रैक्टिस सेशन के दौरान उनके दाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गई। 5 जून को अपने पहले मुकाबले से तीन-चार रोज पहले कप्तान की यह चोट भारतीय खेमे की चिंता बढ़ा रही है।
विज्ञापन

2 of 4
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विराट के दाएं हाथ के अंगूठे में ये चोट प्रैक्टिस के दौरान लगी। जिसके बाद उन्होंने काफी देर तक टीम के फिजियोथेरेपिस्ट पैट्रिक फारहार्ट के साथ बात की और उनसे ट्रीटमेंट लेते दिखे। फिजियो ने पहले तो उनके चोटिल अंगूठे पर स्प्रे किया और फिर उस पर टेप लगा दी।
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली घायल - फोटो : पीटीआई
प्रैक्टिस सेशन खत्म होने के बाद विराट उस अंगूठे पर बर्फ से सिंकाई करते दिखे। मैदान से बाहर जाते वक्त उनके हाथ में बर्फ से भरा ग्लास था, जिसमें उन्होंने अपना अंगूठा डुबो रखा था। विराट की यह चोट टीम इंडिया के लिए चिंता का सबब होगी।
विज्ञापन

4 of 4
टीम इंडिया - फोटो : social media
बीसीसीआई या भारतीय टीम मैनेजमेंट की ओर से विराट को लगी इस चोट के बारे में फिलहाल किसी तरह का बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि विराट को लगी चोट गंभीर नहीं है, और इससे उबरने के लिए उनके पास बुधवार तक का वक्त भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें