फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: जबरदस्त जीत से कोहली भी हैरान, नहीं थी ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद

Sun, 07 Jul 2019 01:39 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मैच के बाद विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

8 में से सात मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप करने वाली भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को भी अपनी टीम से ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी। शनिवार रात श्रीलंका को 7 विकेट से मात देने के बाद विराट ने कहा कि उन्होंने लीग दौर में 7-1 के स्कोर के बारे में नहीं सोचा था।

विज्ञापन


जीत के रथ पर सवार भारतीय टीम को लगातार पांच मैच जीतने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मैच उसका बारिश के कारण धुल गया था। मैच के बाद कोहली ने कहा, 'भारत के लिए इस तरह से एक साथ होकर खेलना सम्मान की बात है।'

उस वक्त तक यह निर्णय नहीं हुआ था कि भारत किसके साथ सेमीफाइनल में भिड़ेगा, क्योंकि दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत जारी थी। सेमीफाइनल को लेकर विराट कोहली ने कहा कि, 'हमारे लिए विपक्षी टीम मायने नहीं रखती, क्योंकि अगर हम अच्छा नहीं खेलेंगे तो हर कोई हमें हरा सकता है और हम अच्छा खेलेंगे तो हम किसी को भी हरा सकते हैं।'
विज्ञापन


बता दें कि विश्व कप 2019 का पहला सेमीफाइनल 9 जुलाई को पॉइंट्स टेबल पर नंबर एक भारत और आखिरी पोजिशन पर रहने वाली न्यूजीलैंड के बीच होगा। दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम भिड़ेंगी। यह मैच 12 जुलाई को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें