फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप टीम में जगह न मिलने पर रायुडू ने मारा था ताना, अब विजय शंकर ने दिया ये जवाब

Tue, 28 May 2019 09:37 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rayudu vijay
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी विजय शंकर विश्व कप में नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए सबसे पसंदीदा बल्लेबाज माने जा रहे हैं। शंकर को थ्री डायमेंशनल प्लेयर कहा जा रहा।
 
विज्ञापन

2 of 5
अंबाती रायुडू - फोटो : अमर उजाला
अंबाती रायुडू को नजरआंदाज कर विश्व कप में विजय के चयन के बाद काफी बातें हुईं थी। विश्व कप में अपना चयन नहीं होने पर रायुडू ने विजय पर तंज भरे लहजे में ट्वीट करके कहा था कि, 'उन्होंने वर्ल्ड कप देखने के लिए 3डी ग्लास ऑर्डर कर लिया है।'  
विज्ञापन

3 of 5
vijay shankar
रायुडू के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए शंकर ने कहा है कि 'मैं एक खिलाड़ी के तौर पर रायुडू के चयन नहीं होने की निराशा के दर्द को समझ सकता हूं। हर खिलाड़ी का वर्ल्ड कप खेलना सपना होता है।'

4 of 5
ambati rayudu
रायुडू की लगातार खराब फॉर्म की वजह से उन्हें बाहर का रास्ता दिखाकर चयनकर्ताओं ने नंबर चार के लिए विजय पर भरोसा जताया है। टीम नंबर चार पर कई बल्लेबाजों को ट्राई कर चुकी है, लेकिन कोई भी खिलाड़ी अभी तक चयनकर्ताओं की उम्मीद पर खरा नहीं उतर पाया है। रायुडू को भी चयनकर्ताओं ने मौका दिया था, लेकिन वो सफल नहीं हो पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विजय शंकर
आईपीएल में भी अंबाती रायुडू बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए थे। इसकी वजह से मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने विजय पर भरोसा जताते हुए विश्व कप के लिए उन्हें मौका दिया है। प्रसाद ने ही उन्हें थ्री डायमेंशनल खिलाड़ी कहा था। एक चैट शो ब्रेकफास्ट विथ चैंपियन में शंकर ने कहा कि मैं एक खिलाड़ी के नजरिए से रायुडू के दर्द को बखूबी समझ सकता हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें