फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच के दौरान बीच मैदान में घुसा नग्न व्यक्ति, पिच पर किया जमकर तमाशा

Thu, 04 Jul 2019 02:06 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्ट्रीकर, इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social Media
विज्ञापन

मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड मैदान पर खेले गए अहम मुकाबले में एक नग्न व्यक्ति ने घुसपैठ कर दी। इसकी वजह से खेल को पांच मिनट तक रोकना पड़ा। 

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की पारी के 34वें ओवर में वह नग्न व्यक्ति पिच पर आ गया। मैदान पर आने के बाद उसने करतब दिखाने शुरू कर दिए, उस व्यक्ति ने पिच पर समरसॉल्ट किया, कुछ देर मैदान पर इधर-उधर दौड़ लगाई और जब सुरक्षा स्टाफ मैदान में आए, तो उसने उन्हें भी काफी दौड़ाया।  

इस दौरान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी उस व्यक्ति की हरकतों को देखते रहे। अंत में सिक्योरिटी स्टाफ ने उसे व्यक्ति को पकड़ा और उसे कपड़े पहनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड 27 साल बाद सेमीफाइनल में

स्ट्रीकर, इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social Media
इस विश्व कप में किसी व्यक्ति के मैदान में घुस आने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई मैचों के दौरान लोग मौका मिलते ही मैदान में घुस आते हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मैच में तो कई दर्शक एक साथ घुस आए थे और उन्होंने खिलाड़ियों से धक्कामुक्की भी की थी।

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 119 रन के बड़े अंतर से हराकर 27 साल के बाद विश्व कप सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। श्रीलंका से मिली हार के बाद इंग्लिश टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें