फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकनपॉक्स के चलते वर्ल्ड कप 2019 से बाहर हुए श्रीलंकाई क्रिकेटर नुवान प्रदीप

Sat, 29 Jun 2019 09:17 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीलंका - फोटो : social media
विज्ञापन

श्रीलंकाई पेसर नुवान प्रदीप चिकनपॉक्स के चलते शेष विश्व कप 2019 से बाहर हो गए। उनकी जगह कसुन रंजिता को श्रीलंकाई टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


नुवान ने अफगानिस्तान के खिलाफ चार जून को हुए मुकाबले में चार विकेट झटककर श्रीलंका को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने सात में से तीन मैच खेले। रंजिता ने श्रीलंका के लिए छह टेस्ट, छह वनडे और पांच टी-20 में 35 विकेट झटके हैं। 

बता दें कि विश्व कप के 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान करते समय श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने रजिता का नाम स्टैंडबाय खिलाड़ियों में शामिल किया था। रजिता ने श्रीलंका के लिए अब तक केवल 6 वनडे मैच ही खेले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका के लिए विश्व कप 2019 में तीन मैच खेलकर पांच विकेट लेने वाले प्रदीप पहले चोटिल भी हो चुके हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले नेट में गेंदबादी करते हुए प्रदीप की उंगली डिसलोकेट हो गई थी। प्रदीप ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में शानदार चार विकेट हॉल लिया था।

श्रीलंका टीम का अगला मैच एक जुलाई को वेस्टइंडीज के खिलाफ है। विंडीज टीम भी सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। कैरेबियन टीम के साथ मुकाबले के बाद श्रीलंका को 6 जुलाई को भारत के खिलाफ मैच खेलना है। टीम इंडिया के नजरिए ये मैच अहम है। वहीं, श्रीलंका बचे हुए मैचों में जीत हासिल कर टूर्नामेंट को सकारात्मक पड़ाव पर खत्म करना चाहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें