30 मई से इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले के साथ विश्व कप 2019 का आगाज हो जाएगा। 46 दिन तक इंग्लैंड और वेल्स के 11 मैदानों पर 10 टीम के बीच 48 मुकाबले होंगे। 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया अपना अभियान शुरू करेगी।
बीसीसीआई ने क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए 15 अप्रैल को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान किया था। टीम के करीब 12-13 नाम तो लगभग पहले से तय थे। वही चुने भी गए, लेकिन दो-तीन नामों ने सभी को चौंकाया।
टीम की एक बार फिर कप्तान विराट कोहली को सौंपी गई तो उपकप्तान रोहित शर्मा बनेष चलिए आपको विश्व कप टीम में शामिल किए गए सभी 15 खिलाड़ियों के रिकॉर्ड, उनकी ताकत और कमजोरियों से रूबरू करवाते हैं।