30 मई से इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तानी टीम में मोहम्मद आमिर की जगह 19 वर्षीय रफ्तार के सौदागर मोहम्मद हसनैन को शामिल किया गया है। इसके बाद से ही पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस दो गुटों में बट चुके हैं। एक धड़ा ऐसा है जो आमिर की नजरअंदाजी को गलत बता रहा है तो कुछ फैंस ऐसे भी है जो चयनकर्ताओं के इस फैसले को टीम हित में बता रहे हैं।
आइए एक नजर डालते हैं आखिर मोहम्मद हसनैन हैं कौन जिनकी वजह से मोहम्मद आमिर को विश्व कप टीम में जगह नहीं मिल पाई...
विज्ञापन
2 of 6
मोहम्मद हसनैन
मोहम्मद हसनैन 150 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकते हैं। तेज तर्रार बाउंसर और पेस के साथ-साथ पैनी और सटीक यॉर्कर इस गेेंदबाज को दूसरों से खास बनाती है।
विज्ञापन
3 of 6
मोहम्मद हसनैन
पाकिस्तान के हैदराबाद की गलियों से निकलकर विश्व कप टीम में जगह बनाने वाले इस खिलाड़ी ने शोएब अख्तर, मोहम्मद समी और वकार यूनुस के वीडियोज देखकर गेंदबाजी का ककहरा सीखा।
4 of 6
मोहम्मद हसनैन
हाल ही में खत्म हुए पीएसएल (पाकिस्तान सुपर लीग) में 17.58 की औसत से हसनैन ने कुल 12 विकेट चटकाए। फाइनल में उन्होंने 3 विकेट झटके, जिसके बाद उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
विज्ञापन
5 of 6
मोहम्मद हसनैन
साल 2015 में हसनैन ने ऑस्ट्रेलिया में एक मैच खेला था, जिसे स्टीव वॉ ने भी देखा और उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि एक दिन ये गेंदबाज पाकिस्तान के लिए खेलेगा।