फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब रोई थी सरफराज की पत्नी, गालियां सहने के बाद परिवार ने पिया था अपमान का घूंट

Thu, 27 Jun 2019 10:06 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सरफराज अहमद पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया

16 जून 2019। विश्व कप 2019 के एक मुकाबले में पाकिस्तान भारत से क्या हारा मानो पूरी पाक टीम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सरफराज अहमद की अगुवाई वाली इस टीम की चौतराफा आलोचना हुई। वैसे तो फैंस के निशाने पर पूरी टीम थी, लेकिन अपमान का सबसे बड़ा घूंट सरफराज अहमद को ही पीना पड़ा।

विज्ञापन

2 of 5
सरफराज अहमद और बेहूदा फैन - फोटो : सोशल मीडिया

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर मिली हार के बाद फैंस से लेकर पूर्व खिलाड़ियों तक सभी ने अपनी भड़ास निकाली। शारीरिक बनावट से लेकर उबासी तक का मजाक बनाया गया। मॉल में परिवार के साथ जा रहे सरफराज को फैन ने भद्दी गालियां दी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हुआ था। 

विज्ञापन

3 of 5
सरफराज अहमद की पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया
उस शख्स ने वीडियो बनाते हुए सरफरा को सूअर की तरह मोटा कहा। वीडियो को लाखों लोगों ने देखा। उस लिस्ट में सरफराज की पत्नी भी थी। सरफराज जब होटल रूम पहुंचे तो अपनी बीवी को रोता हुआ देखकर सरफराज ने उन्हें समझाया और शांत कराया।

4 of 5
सरफराज अहमद का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
सरफराज ने अपनी पत्नी को समझाया कि ये महज एक वीडियो है और उन्हें इसे इतनी गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मुझे याद है जब मैं अपने कमरे में जा रहा था और मेरी पत्नी खुशबख्त वीडियो को देखकर रो रही थी। मैंने उसे कहा कि यह महज एक वीडियो है और हमें यह सब सहन करना होता है क्योंकि हमारे क्रिकेट प्रशंसक काफी भावुक होते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सरफराज अहमद - फोटो : अमर उजाला
वीडियो वायरल होने के कुछ घंटों बाद क्रिकेट प्रशंसकों ने सरफराज का समर्थन किया और इस युवा की ट्रोलिंग शुरू कर दी। पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने स्पष्ट किया कि अगर इस मौके पर वह होते तो इस प्रशंसक के थप्पड़ जड़ देते। हालांकि बाद में फैन ने उनसे माफी मांग ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें