विश्व कप 2019 में टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा ट्रंप कार्ड साबित होंगे। वन-डे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के इस एकमात्र बल्लेबाज को जमाना 'हिटमैन' के नाम से जानता है। अब इसी खिलाड़ी ने 30 मई से शुरू होने जा रहे विश्व कप से पहले अपने ही टीममेट्स के कई राज दुनिया के सामने खोल दिए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, आईसीसी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर रोहित शर्मा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे तमाम सवालों के जवाब दे रहे हैं और अपने टीम के सदस्यों के बारे में खुलासा कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
रोहित शर्मा और विराट कोहली
आईसीसी के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो में रोहित शर्मा बता रहे हैं कि उनके मुताबिक कौन सबसे ज्यादा सेल्फी लेना पसंद करता है और कौन खराब डांसर है। यहां तक कि उन्होंने कप्तान विराट कोहली के बारे में भी बताया है कि वे जिम जाना पसंद करते हैं।
4 of 5
हार्दिक पांड्या
सारे जवाबों में एक नाम कॉमन रहा है और वह है हार्दिक पांड्या जो खुद को गुगल करते रहते हैं और एक खराब डांसर भी हैं। वहीं, टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और अपने जोड़ीदार शिखर धवन के बारे में बताया है कि वे खराब रूममेट हैं।