रिचर्ड इलिंगवर्थ और रिचर्ड कैटलब्रो
- फोटो : social Media
विश्व कप 2019 का पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मंगलवार को होने वाले इस अहम मुकाबले में इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और रिचर्ड कैटलब्रो की जोड़ी मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में मैदानी अंपायर की भूमिका निभाएंगे।
ग्रुप चरण की समाप्ति के बाद आईसीसी ने रविवार को वर्ल्ड कप के दो सेमीफाइनल के लिए अंपायरों और मैच अधिकारियों की घोषणा की। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच में तीसरे अंपायर की भूमिका आस्ट्रेलिया के रोड टकर निभाएंगे जबकि इंग्लैंड के नाइजिल लोंग चौथे अंपायर होंगे और आस्ट्रेलिया के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर डेविड बून मैच रैफरी होंगे।
दूसरा सेमीफाइनल गत चैंपियन आस्ट्रेलिया और मेजबान इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में गुरुवार को खेला जाएगा। इसमें मैदानी अंपायर की भूमिका में श्रीलंका के कुमार धर्मसेना और दक्षिण अफ्रीका के मराइस इरासमस होंगे।