फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: भारत-न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल में अंपायरिंग की कमान संभालेगी इंग्लैंड की यह जोड़ी

Mon, 08 Jul 2019 08:38 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रिचर्ड इलिंगवर्थ और रिचर्ड कैटलब्रो - फोटो : social Media
विज्ञापन

विश्व कप 2019 का पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मंगलवार को होने वाले इस अहम मुकाबले में इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और रिचर्ड कैटलब्रो की जोड़ी मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में मैदानी अंपायर की भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन


ग्रुप चरण की समाप्ति के बाद आईसीसी ने रविवार को वर्ल्ड कप के दो सेमीफाइनल के लिए अंपायरों और मैच अधिकारियों की घोषणा की। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच में तीसरे अंपायर की भूमिका आस्ट्रेलिया के रोड टकर निभाएंगे जबकि इंग्लैंड के नाइजिल लोंग चौथे अंपायर होंगे और आस्ट्रेलिया के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर डेविड बून मैच रैफरी होंगे।

दूसरा सेमीफाइनल गत चैंपियन आस्ट्रेलिया और मेजबान इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में गुरुवार को खेला जाएगा। इसमें मैदानी अंपायर की भूमिका में श्रीलंका के कुमार धर्मसेना और दक्षिण अफ्रीका के मराइस इरासमस होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें