प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर भारतीय टीम को विश्व कप के लिए ऑल द बेस्ट कहा है। विश्व कप में आज दक्षिण अफ्रीका से अपना पहला मुकाबला खेल रही टीम इंडिया को विश्व कप में जीत के लिए शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने लिखा, 'टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को विश्व कप के लिए ढ़ेरों शुभकामनाएं। पीएम ने कहा कि ये टूर्नामेंट बेहतरीन क्रिकेट का गवाह बने, खेल की भावना कायम रहे और हम उसे बेहतरीन तरीके से मानाएं।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच द रोज बाउल के मैदान पर मुकाबला चल रहा है। द.अफ्रीका की टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर रही है।