फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पाक क्रिकेटर का बेतुका बयान 'भाजपा के दबाव में शमी को श्रीलंका के खिलाफ बाहर किया गया'

Mon, 08 Jul 2019 02:00 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मोहम्मद शमी-विराट कोहली - फोटो : social Media
विज्ञापन

विश्व कप 2019 से पाकिस्तान की टीम बाहर हो चुकी है। पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में बेहद ही निराशाजनक रहा। जिसकी वजह से वो अंतिम चार में भी जगह नहीं बना पाई, लेकिन पाकिस्तान पूर्व क्रिकेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट मोइन खान ने एक शर्मनाक बयान दिया है। जिसका ना कोई सिर है ना ही पैर।

विज्ञापन

 
पाकिस्तानी टीम अपने देश लौट गई है, लेकिन उनके पूर्व खिलाड़ियों और क्रिकेट एक्सपर्ट्स के मुंह बंद होने के नाम ही नहीं ले रहे हैं। वो अब टीम इंडिया पर कमेंट्स कर रहे हैं। रविवार को पाकिस्तान के लिए खेल चुके मोइन खान ने एक न्यूज चैनल के स्पोर्ट्स शो में भारतीय टीम पर आरोप लगाते हुए कहा कि श्रीलंका के खिलाफ मोहम्मद शमी के साथ भेदभाव किया गया और मुस्लिम होने की वजह से उन्हें जानबूझकर प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया।

विज्ञापन

भाजपा के दबाव की वजह से नहीं मिली शमी को जगह

मोहम्मद शमी - फोटो : social Media
पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ी ने आरोप लगाया कि, 'मोहम्मद शमी शानदार प्रदर्शन कर रहे थे, वह मौजूदा विश्व कप में 15 विकेट ले चुके हैं, लेकिन उन्हें मुस्लिम होने के चलते प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया। इसके पीछे भारतीय जनता पार्टी का हाथ हो सकता है।'भाजपा के दबाव में मुस्लिम होने के चलते शमी टीम इंडिया से श्रीलंका के खिलाफ बाहर बैठाया गया। 
 


 श्रीलंका के खिलाफ अंतिम लीग मैच में भारतीय टीम ने दो बदलाव किए थे। युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली थी। टीम इंडिया ने स्पिनर के मुफीद लीड्स की पिच पर शमी की जगह जडेजा को वर्ल्ड कप में पहली बार मौका दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें