फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: धोनी के आउट होते ही फैन को लगा सदमा, मैच देखते-देखते मौत

Thu, 11 Jul 2019 08:03 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

खेल में अक्सर सांस थाम देने वाले मुकाबले होते हैं, लेकिन अगर असल जिंदगी में खेल के इसी रोमांच के चलते किसी की सांसें ही थम जाए तो आप क्या कहेंगे। जी हां, यह सच है। विश्व कप से टीम इंडिया के बाहर होते ही एक क्रिकेट फैन को इतना बड़ा सदमा लगा कि उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना कोलकाता की है। जब मैनचेस्टर में भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा पहले सेमीफाइनल का रोमांच अपने चरम पर था। आखिरी 11 गेंदों में भारत को 25 रन चाहिए थे। 49वें ओवर की तीसरी गेंद पर दूसरा रन चुराने की फिराक में धोनी रन आउट हो गए। उस वक्त कोलकाता के साइकल दुकानदार श्रीकांत मैती अपनी दुकान में बैठे मोबाइल पर मैच देख रहे थे।

विज्ञापन


मार्टिन गप्टिल के इस थ्रो ने न सिर्फ टीम इंडिया के करोड़ों फैंस को निराश कर दिया बल्कि कोलकाता के श्रीकांत मैती को ऐसा सदमा दिया, जिसे वह सहन नहीं कर सके और धोनी के आउट होने के तुरंत बाद दुकान के अंदर ही उनकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन


श्रीकांत मैती के परिचित दुकानदारों की माने तो तेज आवाज सुनने पर लोग दुकान में मदद के लिए पहुंचे। जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ा देख, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें