रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली के टॉप थ्री आर्डर के बाद विश्व कप में टीम इंडिया का सबसे प्रमुख हथियार पेस अटैक है। इस अटैक में हार्दिक पांड्या और विजय शंकर भी शामिल हैं। प्रवीण के मुताबिक विराट विश्व कप में बुमराह, भुवनेश्वर, पांड्या, कुलदीप यादव और युजवेंदर चहल को लेकर उतरेंगे।
2011 के विश्व कप में चयनित होने के बावजूद डेंगू केचलते बाहर हो गए प्रवीण का मानना है कि बुमराह, शमी, भुवनेश्वर तीनों इस वक्त बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। हालांकि इंग्लैंड में अब वैसे हालात नहीं है जैसे पहले हुआ करते थे। फ्लैट विकेट दिए जा रहे हैं, लेकिन खास बात यह है कि इन तीनों ही गेंदबाजों को इस तरह के विकेटों पर गेंदबाजी करने में महारत हासिल है। फिर इन सभी ने आईपीएल में अच्छी गेंदबाजी की है और जो आईपीएल में अच्छा कर सकता है वह कहीं भी अच्छा कर सकता है। यही कारण है कि उन्हें लगता है कि यह पेस अटैक इंग्लैंड में मुख्य भूमिका निभाएगा।
वहीं घावरी मानते हैं कि इंग्लैंड में इस वक्त परिस्थतियां जैसी भी हों विकेट में स्विंग जरूर होगा। जिसमें तीनों पेस गेंदबाजों को महारत हासिल है। यही कारण है कि पांड्या के साथ यह पेस अटैक विश्व कप में मैच विनर साबित होगा।
बुमराह को सही मायनों में आईपीएल की देन कहा जा सकता है। प्रवीण और घावरी दोनों उनके मुरीद बन गए हैं। घावरी साफ करते हैं कि एक गेंदबाज के पास अगर पेस, विविधिता (यार्कर, बाउंसर, धीमी गेंद), सटीकता हो तो उसे मैच विनर कहा जाता है। बुमराह भी यही हैं। उनमें यह सभी बाते हैं। प्रवीण के मुताबिक बुमराह को मालूम है कि उन्हें कहां गेंद डालनी है और कै सी डालनी है।