यदि मैच में बारिश ने खलल डाला, तो ओवर घटाए जा सकते हैं और फिर 50 ओवर की बजाए 20-20 ओवरों का मैच भी कराया जा सकता है। इस बात की सबसे ज्यादा आशंका है कि मैच कहीं बिना कोई गेंद फेंके ही रद्द ना हो जाए।
लगातार हो रही बारिश की वजह से मैदान को ठीक तरह से सूखने के लिए कम समय ही मिलेगा, जो खेल के लिहाज से सुरक्षित भी नहीं है। यदि मैदान की परिस्थितियां खेल के प्रतिकूल रहीं तो मैच अधिकारी खिलाड़ियों की सुरक्षा को खतरे में नहीं डालेंगे, मैदान गीला होने की वजह से खिलाड़ी चोटिल हो सकते हैं।
नॉटिंघम में पूरे सप्ताह बारिश होने कि संभावना है, ऐसे में भारत-न्यूजीलैंड के मुकाबले में पूरे ओवर फेंके जाने की संभावना कम नजर आ रही है। यहांम अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
इस मैच में गेंदबाजों को बेहद मेहनत करनी पड़ सकती है, क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच को छोड़ दें, तो टूर्नामेंट में इस ग्राउंड पर बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए हैैं। यदि बारिश की वजह से मैच 20-20 ओवर में तब्दील हो गया तो मुकाबला और रोमांचक हो सकता है।
भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने मौसम के बारे में कहा है कि इंग्लैंड में बारिश के कारण 2 मैच पर असर पड़ना स्वाभाविक है और खिलाड़ियों को इस पर ज्यादा नहीं सोचना चाहिए।