फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों में 'छुरी-कांटा' लेकर यूसुफ से भिड़ गए थे भज्जी, 2003 विश्व कप में हुई थी लड़ाई

Sun, 16 Jun 2019 01:53 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
हरभजन सिंह और मोहम्मद यूसुफ - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप इतिहास में चिर प्रतिद्वंदी भारत-पाकिस्तान एक बार फिर आमने-सामने होने को तैयार है। इस महामुकाबला का गवाह बनेगा रविवार को मैनचेस्टर का ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड। जब-जब दोनों देश आमने-सामने होती हैं, मैच का माहौल तनावपूर्ण हो जाता है। ऐसी ही एक घटना दक्षिण अफ्रीका में खेले गए 2003 विश्व कप के दौरान भी घटी थी। जिसका खुलासा 16 साल बाद हुआ है।
विज्ञापन

2 of 8
हरभजन सिंह - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, 2003 विश्व कप का सेंचुरियन मैच हमेशा सचिन तेंदुलकर की 98 रन की पारी और पाकिस्तान पर भारत की जीत के लिए याद किया जाता है। मगर इसी मैच के दौरान भज्जी और मोहम्मद यूसुफ के बीच शुरू हुआ एक मजाक मारपीट की नौबत तक जा पहुंचा था।
विज्ञापन

3 of 8
मोहम्मद यूसुफ
यह घटना उस दौरान हुई जब मोहम्मद यूसुफ ने हरभजन सिंह को लेकर धर्म और कुछ निजी टिप्पणियां। इसके बाद दोनों अपने हाथों में कांटे लेकर एक-दूसरे से भिड़ गए थे। हरभजन ने इस घटना पर हंसते हुए कहा कि ऐसा 16 साल पहले सेंचुरियन में हुआ था।

4 of 8
अनिल कुंबले - फोटो : सोशल मीडिया
मैच में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 270 से ज्यादा रन का स्कोर बनाया था जो उस समय अच्छा स्कोर माना जाता था और भारत पर इस लक्ष्य का पीछा करने का थोड़ा दबाव भी था। हरभजन उस मैच में नहीं खेल रहे थे, उनकी जगह अनिल कुंबले को प्लेइंग XI में जगह मिली थी।
विज्ञापन

5 of 8
2003 विश्व कप की भारतीय टीम - फोटो : अमर उजाला
उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 270 से ज्यादा का स्कोर बनाया था जो उस समय अच्छा स्कोर माना जाता था और भारत पर इस लक्ष्य का पीछा करने का थोड़ा दबाव भी था।
विज्ञापन

6 of 8
harbhajan singh
भज्जी ने उस दिन के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'लंच के समय मैं एक टेबल पर बैठा था और यूसुफ-शोएब अख्तर दूसरे टेबल पर बैठे थे। हम दोनों पंजाबी बोलते हैं और एक दूसरे की खिंचाई कर रहे थे, तब अचानक उसने निजी टिप्पणी कर दी और फिर मेरे धर्म के बारे में कुछ बोला।’
विज्ञापन

7 of 8
हरभजन सिंह
हरभजन ने हंसते हुए कहा, ‘फिर मैंने भी तुरंत ऐसा ही करारा जवाब दिया। इससे पहले कि कोई समझ पाता, हम दोनों के हाथ में ‘छुरी-कांटे’ थे और हम अपनी कुर्सी से उठकर एक दूसरे पर वार करने के लिए तैयार थे, लेकिन तब यह घटना हुई थी तो यह इतनी हास्यास्पद नहीं लग रही थी।
विज्ञापन

8 of 8
भारत बनाम पाकिस्तान 2003 विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया
भज्जी ने कहा, 'राहुल द्रविड़ और जवागल श्रीनाथ ने मुझे रोका जबकि वसीम भाई और सईद भाई ने यूसुफ को रोका। दोनों टीमों के सीनियर खिलाड़ी नाराज थे और हमें कहा गया कि यह सही व्यवहार नहीं था।’ उन्होंने कहा, ‘इस घटना को अब 16 साल हो गये हैं। अब जब मैं यूसुफ से मिलता हूं तो हम दोनों इस घटना को याद कर हंसते हैं।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें