फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: सावधान हिंदुस्तान! ये 11 अंग्रेज थाम सकते हैं कोहली का 'विराट' विजय रथ

Sun, 30 Jun 2019 11:20 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : social Media
विश्व कप का 35वां मुकाबला रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। खिताब की प्रबल दावेदार मानी जाने वाली इंग्लैंड टीम ने मौजूदा विश्व कप में शुरुआत तो शानदार की थी, लेकिन बाद के कुछ मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। पिछले मैच में ही इंग्लैंड को श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

हालांकि, जीत के बाद भी श्रीलंकाई टीम विश्व कप 2019 से बाहर हो गई है। वहीं, इंग्लैंड की टीम आठ अंकों के साथ अंकतालिका में पांचवें पायदान पर है। टीम की कोशिश होगी कि वह टीम इंडिया के खिलाफ जीत दर्ज कर सेमीफाइनल की रेस में बरकरार रहे। आइए जानते हैं कि इयोन मॉर्गन की अगुआई वाली मेजबान टीम इंग्लैंड किन 11 खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया के खिलाफ उतर सकती है?
 
विज्ञापन

2 of 5
Jonny Bairstow - फोटो : social Media
ओपनर्स
जेसन रॉय पिछले कुछ मैचों में चोटिल होने के कारण टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन भारत के खिलाफ वह खेल सकते हैं। हालांकि, उनका खेलना अभी भी संस्पेंस बना हुआ है। अगर वह नहीं खेलते तो उनके बदले जॉनी बेयररस्टो के साथ जेम्स विंस ओपनर्स की भूमिका निभाएंगे। 



 

 
विज्ञापन

3 of 5
जो रूट - फोटो : social media
मिडिल ऑर्डर
जो रूट और कप्तान इयोन मॉर्गन मिडिल ऑर्डर की भूमिका निभा सकते हैं। मौजूदा विश्व कप में रूट और कप्तान मॉर्गन का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। इन दोनों बल्लेबाजों ने इस विश्व कप में अभी तक 400-400 से ज्यादा रन बनाए हैं। टीम इंडिया के खिलाफ इन दोनों बल्लेबाजों पर जिम्मेदारी होगी की टीम को एक मजबूत शुरुआत दें।

 

4 of 5
बेन स्टोक - फोटो : social Media
विकेटकीपर/ऑलराउंडर
ऑलराउंडर की जिम्मेदार बेन स्टोक्स पर होगी, जबिक जोस बटलर विकेटकीपिंग करते नजर आएंगे। पिछले दो मैचों में स्टोक्स का प्रदर्शन वाकई शानदार रहा है। वहीं, बटलर का बल्ला मौजूदा विश्व कप में खामोश रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंग्लैंड टीम - फोटो : social media
गेंदबाजी
भारत के खिलाफ इंग्लैंज तीन तेज और दो स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतर सकती है। क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड के जिम्मे तेज गेंदबाजी, जबकि  मोइन अली आदिल राशिद स्पिनर्स की भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं।


नोट- यह महज हमारा आकलन मात्र है, असली प्लेइंग XI का पता मैच के दिन टॉस के बाद चलेगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें