फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोटिल भुवनेश्वर कुमार फिट, क्या मोहम्मद शमी को अगले मैच में बैठना पड़ेगा बाहर?

Wed, 26 Jun 2019 06:44 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पाकिस्तान के खिलाफ 16 जून को मांसपेशियों में खिंचाव आ जाने के बाद मंगलवार को यहां पहली बार गेंदबाजी की। पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती ओवर करने के बाद ही भुवनेश्वर के बाएं पांव की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।
विज्ञापन

2 of 5
फिजियो के साथ भुवी - फोटो : पीटीआई
भुवनेश्वर को चोटिल होने के बाद आठ दिनों तक गेंदबाजी करने की अनुमति नहीं दी गई, लेकिन मंगलवार को इस तेज गेंदबाज ने भारतीय टीम के वैकल्पिक अभ्यास सत्र के दौरान ओल्ड ट्रैफर्ड की इंडोर नेट्स पर लगभग 30 मिनट तक गेंदबाजी की।

 

 
विज्ञापन

3 of 5
टीम इंडिया - फोटो : social media
जिन अन्य खिलाड़ियों ने नेट सत्र में हिस्सा लिया उनमें कप्तान विराट कोहली, ऑलराउंडर विजय शंकर और रवींद्र जडेजा शामिल थे। फिजियो पैट्रिक फरहार्ट ने भुवनेश्वर पर करीबी निगाह रखी। उन्होंने खुले विकेट पर गेंदबाजी की जबकि बल्लेबाज नेट गेंदबाजों का सामना कर रहे थे।

4 of 5
शमी और बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय सहयोगी स्टाफ के एक सदस्य ने नेट सत्र के बाद पीटीआई से कहा, ‘वह अब फिट लगता है। आगामी दिनों में उसकी फिटनेस और बेहतर होनी चाहिए।’ इस अवसर पर चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद और उनके साथी जतिन परांजपे और गगन खोड़ा भी उपस्थित थे। प्रसाद ने गेंदबाज और फिजियो से बात भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहम्मद शमी - फोटो : social media
भुवनेश्वर हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरूवार को होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे, लेकिन वह इंग्लैंड के खिलाफ 30 जून को बर्मिंघम में होने वाले मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। अगर वह इंग्लैंड मैच के लिए फिट हो जाते हैं तो फिर टीम प्रबंधन को टीम चयन करने के लिए माथापच्ची करनी पड़ेगी क्योंकि उनकी जगह अंतिम एकादश में जगह बनाने वाले मोहम्मद शमी ने अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक बनाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें