फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: बाबर आजम के शतक पर अफगानिस्तान ने फेरा पानी, 3 विकेट से जीता अभ्यास मैच

Sat, 25 May 2019 08:49 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
अफगानिस्तान क्रिकेट - फोटो : social media
इस विश्व कप की ‘छुपे रुस्तम’ टीमों में गिनी जा रही अफगानिस्तान की टीम ने पहले अभ्यास मैच में पाकिस्तान को तीन विकेट से हराकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।
 
विज्ञापन

2 of 8
हश्मतुल्लाह शहीदी - फोटो : social media
विश्व कप से पहले अफगानिस्तान ने शुक्रवार को ब्रिस्टल में खेले गए अभ्यास मैच में पाकिस्तान को 3 विकेट से हराकर शानदार आगाज किया है।
विज्ञापन

3 of 8
बाबर आजम
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली पाकिस्तान की टीम बाबर आजम 112 और शोएब मलिक 44 की पारियों के बावजूद 47.5 ओवर में 262 रन ही बना सकी थी।

4 of 8
hashmatullah shahidi
जवाब में अफगानिस्तान ने हशमतुल्लाह शाहिदी (74* रन, 102 गेंद, 7 चौके) और हजरतुल्लाह जजाई (49 रन, 28 गेंद, 8 चौके और 2 छक्के) की शानदार पारियों की बदौलत 2 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

5 of 8
राशिद खान - फोटो : social media
आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर मोहम्मद नबी (3/46, 34 रन ) और राशिद खान (2/27) ने पाकिस्तान को कम स्कोर पर समेटने में मदद की।
विज्ञापन

6 of 8
hazratullah zazai
एक समय बीसवें ओवर में एक विकेट पर 119 रन बनाने के बाद अफगानिस्तान की पारी लड़खड़ा गई थी लेकिन शाहिदी ने एक छोर संभाले रखा। शाहिदी ने 102 गेंदों की पारी में सात चौके लगाए। हशमतुल्ला शाहिदी और नबी के बीच पांचवें विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी हुई। हजरतुल्लाह जजाई ने 49, रहमत शाह ने 32 और समीउल्लाह शेनवारी ने 22 रन बनाए। 
विज्ञापन

7 of 8
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : social media
पाकिस्तान की तरफ से वहाब रियाज ने तीन, इमाद वसीम ने 2, जबकि शादाब खान और मोहम्मद हसनैन ने 1-1 विकेट लिए।
विज्ञापन

8 of 8
अफगानिस्तान - फोटो : social media
संक्षिप्त स्कोर : पाकिस्तान 47.5 ओवरों में 262 रन (बाबर आजम 112, शोएब मलिक 44, मोहम्मद नबी 3/46, राशिद खान 2/27)
अफगानिस्तान : सात विकेट पर 263 रन (हजरतुुल्लाह जजाई 48, हसमुतुल्लाह शाहिदी 74*, मोहम्मद नबी 34, वहाब रियाज 3/46) 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें