रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार खिलाड़ी हर्षल पटेल आईपीएल में तेजी से अपनी पहचान बनाने वाले क्रिकेटर बन चुके हैं। साल 2021 में सर्वाधिक विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम करने वाले हर्षल को उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम भी मिला।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार खिलाड़ी हर्षल पटेल आईपीएल में तेजी से अपनी पहचान बनाने वाले क्रिकेटर बन चुके हैं। साल 2021 में सर्वाधिक विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम करने वाले हर्षल को उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम भी मिला। उन्हें भारतीय टीम में डेब्यू का मौका मिला और फिर इस साल मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने उन्हें 10.75 करोड़ रुपये की मोटी रकम देकर अपने साथ जोड़ा। हर्षल आज आरसीबी के अहम सदस्य हैं और टीम की जीत में भी योगदान देते हैं। हालांकि हर्षल के लिए यहां तक की राह आसान नहीं थी।
विज्ञापन
क्रिकेट एंकर गौरव कपूर के यूट्यूब शो में हर्षल ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए संघर्षों की कहानी बताई। उन्होंने बताया कि कैसे अमेरिका में पैसे कमाने के लिए उन्हें इत्र की दुकानमें काम करना पड़ता था।
हर्षल ने कहा, "मैं न्यू जर्सी के एलिजाबेथ में एक पाकिस्तानी आदमी की इत्र की दुकान में काम करता था। मैं इंग्लिश का एक भी शब्द नहीं बोल पाता था क्योंकि मेरी पढ़ाई गुजराती माध्यम से हुई थी। यह पहली बार था जब मुझे भाषा की दिक्कत हुई थी। तब मैंने उनकी तरह की इंग्लिश बोलना शुरू किया। मैं रोजाना 12-13 घंटे काम करता था और उसके बदले मुझे रोजाना 35 डॉलर मिलते थे।"
विज्ञापन
आरसीबी के क्रिकेटर ने बताया कि उन्होंने गुजरात में जूनियर क्रिकेट खेला था और इसके बाद खेल के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए परिवार से बात कर अमेरिका चले गए। उन्होंने बताया कि वह मोटेरा में खेलने जाते थे और वहीं एक दुकान पर सैंडविच खाकर खेलते थे।