फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिताली राज की मैनेजर का कप्तान हरमनप्रीत पर गंभीर आरोप, बोलीं- वो तो झूठी हैं

Sat, 24 Nov 2018 09:50 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
महिला वर्ल्ड टी-20 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम को हार मिली। मुकाबले में अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज को बाहर किया गया, जिसके बाद से ही कप्तान हरमनप्रीत की चौतरफा आलोचना हो रही थी। अब मिताली राज की मैनेजर ने हरमनप्रीत पर गंभीर आरोप लगा दिए।

29 साल पहले आज ही के दिन युवा सचिन ने छुड़ाए थे पाक के छक्के, 16 की उम्र में किया था कमाल
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
मिताली राज की मैनेजर अनिशा गुप्ता ने एक ट्वीट के जरिए हरमनप्रीत को आड़े हाथों लिया है और उन्हें 'अपरिपक्व', 'झूठी' और 'चालाक' बताया है। ट्वीट एक असत्यापित अकाउंट से पोस्ट किया गया। हालांकि बाद में जब अनिशा से इस बारे में पूछा तो वे हामी भरते हुए अपने बयान पर कायम रहीं। ट्वीट भी कुछ घंटे बाद डिलीट कर दिया गया था। 

मिताली राज के पक्ष में झूलन गोस्वामी, बोलीं- सेमीफाइनल में ना खिलाना निराशाजनक
विज्ञापन

3 of 7
मिताली राज
अनिशा ने अपने ट्विट में लिखा 'दुर्भाग्य से बीसीसीआई का मानना है कि यह राजनीति नहीं है। भारत बनाम आयरलैंड का मैच गवाह है मिताली राज का अनुभव क्या कर सकता है, लेकिन हरमनप्रीत ने वही किया जो उसे करना है। हरमनप्रीत एक मैन्यूपुलेटिव, झूठी, नादान, अयोग्य कप्तान है।'

4 of 7
मिताली राज
एक क्रिकेट वेबसाइट से बात करते हुए अनिशा कहती हैं, 'मैं नहीं जानती की अंदर क्या चल रहा है, चूंकि मैचों का प्रसारण हो रहा है, तो हम देख सकते हैं कि कौन प्रदर्शन कर रहा है और कौन नहीं। हम देख सकते हैं कि मिताली के साथ अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी क्या हो रहा है। इसके पीछ काफी गहराई है, जिसे देखने की जरूरत है।'
विज्ञापन

5 of 7
मिताली राज - फोटो : twitter
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें अपने ट्वीट पर पछतावा है, तो उन्होंने कहा, 'हो सकता है कि मैं ज्यादा गुस्से में हूं, लेकिन यह बात सही जगह से आई है क्योंकि मैं गलत के साथ खड़ी नहीं रह सकती। जिस तरह का फेवरेटिज्म दिखाया जा रहा, वो साफ तौर पर जाहिर है।'
विज्ञापन

6 of 7
मैच के बाद हरमनप्रीत से जब मिताली राज जैसी अनुभवी खिलाड़ी को अहम मुकाबले से बाहर रखने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने भी साफ कहा था कि, 'मुझे इस फैसले पर कोई खेद नहीं, क्योंकि इसे टीम के हितों को ध्यान में रखकर लिया गया था'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हरमनप्रीत कौर
बताते चलें कि जीत की रथ पर सवार पर भारतीय महिला टीम अजेय रहते हुए सेमीफाइनल तक पहुंची थी। मगर इंग्लैंड के खिलाफ उसे वर्ल्ड टी-20 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम 19.3 ओवर में 112 पर ढेर हो गई। जवाब में इंग्लिश टीम ने जरूरी लक्ष्य 17.1 ओवर में 8 विकेट रहते ही हासिल कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें