क्या है पूरा मामला?
दरअसल, कोलंबो में मैच के दौरान मैदान पर कीड़ों का आतंक हुआ था। मैदान पर काफी कीड़े आ गए थे जिस कारण खिलाड़ियों को खेलने में दिक्कत आ रही थी। इस कारण दो बार मैच बाधित हुआ। इसके बाद मैदानकर्मी कीड़ों को भगाने के लिए स्प्रे छिड़कते नजर आए। मैच जब रोका गया उस वक्त पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 34 ओवर की समाप्ति तक चार विकेट पर 154 रन बना लिए थे। कीड़ों के आतंक के कारण मैच करीब 15 मिनट तक रोका गया।