फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepti Sharma: 'मैंने वैसा ही प्रदर्शन किया जैसा एक...', प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दीप्ति शर्मा ने जीत के बाद कही

Tue, 04 Nov 2025 08:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

दीप्ति ने कहा, 'मुझे अच्छा लग रहा है। विश्व कप में पहले मैच से लेकर मैने वैसा ही प्रदर्शन किया जो एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर करना चाहती थी। फाइनल में ऐसा प्रदर्शन करने से बढकर कुछ नहीं हो सकता।'
विज्ञापन
दीप्ति शर्मा - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप में खिताबी जीत की नायिकाओं में से एक दीप्ति शर्मा ने कहा कि अपनी धरती पर आईसीसी विश्व खिताब जीतना टीम की नियति में था। दीप्ति ने फाइनल में पांच विकेट लेने के साथ 58 रन भी बनाए। उन्होंने 22 विकेट लेने के साथ 215 रन बनाकर ‘प्लेयर आफ द टूर्नामेंट’ का पुरस्कार जीता।
विज्ञापन


दीप्ति ने कहा, 'मुझे अच्छा लग रहा है। विश्व कप में पहले मैच से लेकर मैने वैसा ही प्रदर्शन किया जो एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर करना चाहती थी। फाइनल में ऐसा प्रदर्शन करने से बढकर कुछ नहीं हो सकता।'

विश्व खिताब के लिये लंबे इंतजार को लेकर उन्होंने कहा, 'विश्व कप जीतने में काफी समय लगा लेकिन ईश्वर ने हमारी नियति में लिखा था कि हम भारत में ही यह खिताब जीतेंगे।' उन्होंने कहा, 'डी वाई पाटिल स्टेडियम की मेरी कई सुखद यादें हैं। हमने यहां सारी सीरीज जीती है। एक टीम के रूप में हम काफी सकारात्मक रहे। नतीजा चाहे जो हो, हम एक टीम की तरह खेले।'
विज्ञापन


दीप्ति ने कहा, 'हम यह खिताब जीतना चाहते थे क्योंकि यह टूर्नामेंट भारत में हो रहा था । हर गेंद पर लग रहा था कि यह मैच जल्दी खत्म होगा और हम जीतेंगे । अब वह इंतजार खत्म हो गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें