फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Womens World Cup 2022: भारतीय महिला टीम के पास इतिहास रचने का मौका, जानें भारत का दावा कितना मजबूत

Thu, 03 Mar 2022 04:46 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

न्यूजीलैंड में महिला वर्ल्ड कप का 12वां संस्करण शुक्रवार (चार मार्च) से शुरू हो रहा है। पहला मुकाबला मेजबान न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ छह मार्च को खेलेगी।
विज्ञापन
महिला वर्ल्ड कप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड में महिला वर्ल्ड कप का 12वां संस्करण शुक्रवार (चार मार्च) से शुरू हो रहा है। पहला मुकाबला मेजबान न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ छह मार्च को खेलेगी। मिताली राज की कप्तानी में टीम इंडिया इतिहास रचने उतरेगी। अब तक एक बार भी खिताब नहीं जीतने वाली भारतीय टीम की नजर पहली बार चैंपियन बनने पर है।
विज्ञापन


मिताली पहली बार भारत को जीत दिलाकर अपने करियर का शानदार अंत करना चाहेंगी। वहीं, इंग्लैंड की हीथर नाइट अपनी कप्तानी में खिताब बचाने और ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग कंगारू टीम को सांतवीं बार चैंपियन बनाने के लिए उतरेंगी। पिछले साल कोरोना महामारी के कारण इस टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हो सका था। इस बार न्यूजीलैंड के छह मैदानों पर सख्त बायो-बबल में टूर्नामेंट खेला जाएगा।

टूर्नामेंट में आठों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगी। शीर्ष चार में रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी। भारतीय टीम के प्रदर्शन की बात करें तो 2005 और 2017 में उसे फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


पिछले बार उपविजेता रहने वाली भारतीय टीम की नजर इस बार खिताब जीतने पर होगी। अनुभवी मिताली राज और झूलन गोस्वामी पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। दोनों खिलाड़ी अपने अंतिम वर्ल्ड कप में उतरेंगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में हार के बाद टीम की तैयारियों को झटका तो लगा है, लेकिन अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के मिश्रण से टीम का दावा मजबूत है।
विज्ञापन

महिला वर्ल्ड कप - फोटो : अमर उजाला
भारत ने वॉर्म-अप मैचों में किया शानदार प्रदर्शन
टीम ने अपने दोनों वॉर्म-अप मैच जीते हैं। टीम दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ जीती थी। युवा खिलाड़ी ऋचा घोष और स्टार ओपनर स्मृति मंधाना के साथ हरमनप्रीत कौर पर बहुत ज्यादा दारोमदार होगा। वॉर्म-अप मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हरमनप्रीत ने शतक लगाया था। यास्तिका भाटिया ने 58 रनों की पारी खेली थी। राजेश्वरी गायकवाड़ ने चार विकेट लिए थे।

इसके बाद दूसरे वॉर्म-अप मैच में स्मृति मंधाना ने 66 रन, दीप्ति शर्मा ने 51 रन, यास्तिका भाटिया ने 42 रन और कप्तान मिताली राज ने 30 रन बनाए थे। पूजा वस्त्राकर ने तीन विकेट लिए थे। मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़ और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट झटके थे। वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारतीय महिला टीम की लगभग सभी खिलाड़ी अच्छे फॉर्म में है। टीम कम से कम सेमीफाइनल तक तो जरूर पहुंच सकती है। उसके बाद बड़े मैचों में दबाव मुक्त होकर खेलना होगा। ऐसे में टीम चैंपियन बन सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें