फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Womens T20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्वकप में सिर्फ छह बल्लेबाजों ने जड़े शतक, लिस्ट में महज एक भारतीय

Mon, 08 Jun 2026 11:10 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में अब तक सिर्फ छह बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं, जिनमें भारत की ओर से यह उपलब्धि हासिल करने वाली एकमात्र खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर हैं। इस सूची में मेग लैनिंग, डिएंड्रा डॉटिन, हीथर नाइट, हरमनप्रीत कौर, मुनीबा अली और लिजेल ली के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
महिला टी20 विश्व कप 2026 - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला टी20 विश्व कप की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 12 जून से टूर्नामेंट का आगाज होगा, जिसमें कुल 12 टीमें शामिल होंगी। यह अब तक का सबसे बड़ा महिला विश्व कप होगा। अब तक महिला टी20 विश्व कप के नौ संस्करण खेले जा चुके हैं, लेकिन इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में शतक लगाने का कारनामा सिर्फ छह बल्लेबाज ही कर पाई हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं महिला टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाली इन बल्लेबाजों और उनकी यादगार पारियों के बारे में...
विज्ञापन

मेग लैनिंग - फोटो : ICC
1. मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया) -126 रन
ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज मेग लैनिंग ने 27 मार्च 2014 को आयरलैंड के खिलाफ 65 गेंदों में 126 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। उनकी पारी में 18 चौके और चार छक्के शामिल थे। लैनिंग की शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में चार विकेट पर 191 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम 113/7 तक ही पहुंच सकी और ऑस्ट्रेलिया ने 78 रन से जीत दर्ज की।

डिएंड्रा डॉटिन - फोटो : ICC
2. डिएंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज) - 112* रन
वेस्टइंडीज की स्टार ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन ने 5 मई 2010 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 45 गेंदों में नाबाद 112 रन बनाए थे। उनकी पारी में नौ छक्के और सात चौके शामिल रहे। डॉटिन की इस धमाकेदार बल्लेबाजी की मदद से वेस्टइंडीज ने 175/5 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 158/4 तक ही पहुंच सकी और वेस्टइंडीज ने 17 रन से मुकाबला जीत लिया।

हीथर नाइट - फोटो : ECB
3. हीथर नाइट (इंग्लैंड) - 108* रन
इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने 26 फरवरी 2020 को थाईलैंड के खिलाफ 66 गेंदों में नाबाद 108 रन बनाए। कैनबरा में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने शुरुआती सात रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद नाइट ने नेट शीवर ब्रंट के साथ तीसरे विकेट के लिए अटूट साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 176/2 तक पहुंचाया। थाईलैंड की टीम जवाब में 78/7 ही बना सकी और इंग्लैंड ने 98 रन से जीत हासिल की।

हरमनप्रीत कौर - फोटो : ANI
4. हरमनप्रीत कौर (भारत) - 103 रन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर महिला टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने नौ नवंबर 2018 को न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 गेंदों में 103 रन की शानदार पारी खेली थी। उनकी पारी में आठ छक्के और सात चौके शामिल थे। हरमनप्रीत की शतकीय पारी की मदद से भारत ने 194/5 का स्कोर बनाया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 160/9 तक ही पहुंच सकी और भारत ने 34 रन से मुकाबला अपने नाम किया।

मुनीबा अली - फोटो : ICC
5. मुनीबा अली (पाकिस्तान) - 102 रन
पाकिस्तान की सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली ने 15 फरवरी 2023 को आयरलैंड के खिलाफ 68 गेंदों में 102 रन की यादगार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके लगाए। मुनीबा की शतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान ने 165/5 का स्कोर बनाया। इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 95 रन पर सिमट गई और पाकिस्तान ने आसान जीत दर्ज की।
विज्ञापन

लिजेल ली - फोटो : Cricket South Africa
6. लिजेल ली (दक्षिण अफ्रीका) - 101 रन
दक्षिण अफ्रीका की सलामी बल्लेबाज लिजेल ली ने महिला टी20 विश्व कप में 60 गेंदों पर 101 रन की शानदार पारी खेली थी। उन्होंने अपनी पारी में 16 चौके और तीन छक्के जड़े। ली की शतकीय पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 195/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में थाईलैंड की टीम 82 रन पर ऑलआउट हो गई और दक्षिण अफ्रीका ने 113 रन से बड़ी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें