फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's IPL: आधा दर्जन IPL फ्रेंचाइजी महिला टीम खरीदने को तैयार, CSK और गुजरात टाइटंस ने नहीं दिखाई रुचि

Mon, 23 Jan 2023 08:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार बार पुरुष आईपीएल जीत चुकी चेन्नई सुपरकिंग्स और गत चैंपियन गुजरात टाइटंस ने खुद को इससे अलग रखा है। उन्होंने टीम खरीदने में कोई रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन
महिला आईपीएल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला आईपीएल की टीमों को खरीदने के लिए सोमवार (23 जनवरी) को आधिकारिक दस्तावेज जमा किए गए। आईपीएल की आधा दर्जन फ्रेंचाइजी ने टीम खरीदने में रुचि दिखाई है। वहीं, तीन फ्रेंचाइजी ने खुद को बाहर रखा है। मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइटराइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला आईपीएल के लिए तकनीकी बोली लगाने के दिन दस्तावेजों के साथ दिखाई दिए।
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार बार पुरुष आईपीएल जीत चुकी चेन्नई सुपरकिंग्स और गत चैंपियन गुजरात टाइटंस ने खुद को इससे अलग रखा है। उन्होंने टीम खरीदने में कोई रुचि नहीं दिखाई। वहीं, लखनऊ सुपरजाएंट्स के बारे भी यह उम्मीद लगाई जा रही है कि उसने भी खुद को इससे अलग रखा है। पंजाब किंग्स के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

इन कंपनियों ने भी दिखाई रुचि
रिपोर्ट के मुताबिक, गैर-आईपीएल पार्टियों में से किसने कागजात जमा किए हैं, इस बारे में कोई जानकारी है, लेकिन माना जा रहा है कि अडानी समूह और टोरेंट फार्मा के कॉर्पोरेट घरानों ने औपचारिक रूप से रुचि व्यक्त की है। उदय कोटक, चेट्टीनाड सीमेंट, जेके सीमेंट, एडब्ल्यूएल अपोलो, नीलगिरि और हल्दीराम सहित 20 से अधिक गैर-आईपीएल संस्थाओं ने टेंडर के लिए दस्तावेज को खरीदा है।
विज्ञापन

मीडिया राइट्स की हो चुकी है बिक्री
टूर्नामेंट के पहले सीजन के लिए मीडिया राइट्स की बिक्री हो चुकी है। वायाकॉम 18 ने 951 करोड़ रुपये में पांच साल के लिए प्रसारण अधिकार खरीदे थे। अब इस टूर्नामेंट को लेकर ताजा जानकारी यह सामने आ रही है कि चार मार्च को टूर्नामेंट का आगाज हो सकता है और उसी महीने की 26 तारीख को फाइनल मुकाबला खेला जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला आईपीएल के मुकाबले मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित हो सकते हैं। पहले सीजन में कुल 22 मैच खेले जा सकते हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम को पुरुष आईपीएल के लिए तैयार रखा जाएगा। 31 मार्च या एक अप्रैल को पुरुष आईपीएल के शुरू होने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें