फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women World T20: वेस्टइंडीज ने मैच, लेकिन थाईलैंड ने दिल जीत लिया

Sun, 23 Feb 2020 07:04 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वेस्टइंडीज बनाम थाईलैंड - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

कप्तान स्टेफनी टेलर के आलराउंड खेल से वेस्टइंडीज ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में शनिवार को यहां पहली बार टूर्नामेंट में खेल रहे थाईलैंड को 20 गेंद शेष रहते हुए सात विकेट से हराया। थाईलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 78 रन बनाए। उसकी तरफ से विकेटकीपर नानापाट (33) और नारुमल चेवेई (13) ही दोहरे अंक में पहुंची।

विज्ञापन


टेलर ने तीन ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट लिए। थाईलैंड ने हालांकि अच्छी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण से वेस्टइंडीज को आसानी से लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया। उसने वेस्टइंडीज का शीर्ष क्रम झकझोर कर सातवें ओवर में उसका स्कोर तीन विकेट पर 27 रन कर दिया था। इनमें सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज (16) का विकेट भी शामिल था। इसके बाद मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गई टेलर (37 गेंदों पर नाबाद 26) और शेमाइन कैंपबेल (27 गेंदों पर नाबाद 25) ने संभलकर बल्लेबाजी की और अपनी टीम को 16.4 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचाया।

थाईलैंड की टीम पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट में भाग ले रही है लेकिन उसने अपनी गेंदबाजी और चपल क्षेत्ररक्षण से प्रभावित किया। यह अच्छे क्षेत्ररक्षण का परिणाम था कि कैरेबियाई टीम की दो बल्लेबाज रन आउट होकर पवेलियन लौटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें