फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज आज से

Wed, 26 Sep 2012 12:26 AM IST
गाले/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं के ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप का आगाज बुधवार को मेजबान श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले ग्रुप ‘बी’ के  उद्घाटन मैच से होगा। श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले इस मैच का प्रसारण सुबह 9.30 बजे से किया जाएगा। इसी दिन दूसरा मैच ग्रुप ‘बी’ से ही न्यूजीलैंड और वेस्ट इंडीज के बीच होगा। इस मैच का प्रसारण दोपहर 13.30 बजे से होगा। न्यूजीलैंड लगातार दो वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचकर खिताब जीतने से चूकी है।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में खिताब के लिए कुल आठ टीमें एक-दूसरे को टक्कर देगी जिन्हें दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप ‘ए’ में भारत, आस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम हैं जबकि ग्रुप ‘बी’ में श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और वेस्ट इंडीज शामिल हैं। दोनों ग्रुपों से शीर्ष पर रहने वाली दो-दो टीमों को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी।

भारत की भिड़ंत चैंपियन आस्ट्रेलिया से होगी
भारतीय टीम अपना आगाज मैच बृहस्पतिवार को मौजूदा चैंपियन आस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। भारत बेहद कड़े ग्रुप में है जहां आस्ट्रेलिया के अलावा पूर्व चैंपियन इंग्लैंड भी शामिल है। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में से किसी एक टीम के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। पाकिस्तान इस ग्रुप की तीसरी टीम है जो भारत के लिए बड़ा खतरा नहीं है। भारतीय टीम की कमान स्टार बल्लेबाज मिताली राज के हाथ में है।
विज्ञापन


सुल्ताना के स्थान पर रीमा टीम में शामिल
आईसीसी की तकनीकी कमेटी ने ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप में गौहर सुल्ताना के स्थान पर रीमा मल्होत्रा को भारतीय टीम में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। आईसीसी ने एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘तकनीकी कमेटी की ओर से बीसीसीआई को सुल्ताना के स्थान पर रीमा मल्होत्रा को भारतीय टीम में शामिल करने की पुष्टि कर दी गई है। सुल्ताना वायरस से पीड़ित है और वह टूर्नामेंट खेलने में सक्षम नहीं हैं।’ 31 वर्षीय रीमा दाएं हाथ की बल्लेबाज और लेग ब्रेक गेंदबाज हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें