पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने कहा, 'कुछ साल पहले तक कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था कि महिला क्रिकेट विश्व कप अरबों लोगों की निगाहें होगीं। कप आएंगे और जाएंगे, लेकिन आज सभी भारतीय महिलाओं के लिए एक जीत है, जिसने सामाजिक बाधाओं को टालने की हिम्मत की है!'
बिशन सिंह बेदी ने लिखा, 'भारत को निराश महसूस करने की जरूरत नहीं है। आपने फाइनल में पहुंचने के लिए बहुत अच्छा प्रयास किया है। अगली बार भाग्य और दृढ़ संकल्प के साथ मैदान पर उतरें।'
स्टीव स्मिथ ने कहा, 'ऑस्ट्रेलियाई टीम को वर्ल्ड कप जीत के लिए बहुत बहुत बधाई। आप महिलाओं के लिए एक मानक निर्धारित करती हैं। वास्तव में आपकी क्षमता पर गर्व हैं।'
वहीं, डेविड वॉर्नर ने टीम को जीत की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के द्वारा जबरदस्त प्रदर्शन...सभी को शुभकामनाएं।'