फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार्क की पत्नी हेली ने खेली तूफानी पारी, महिला-पुरुष सभी को पीछे छोड़ रचा इतिहास

Sun, 08 Mar 2020 03:14 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एलिसा हेली - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाजी एलिसा हेली ने रविवार को आईसीसी वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में अपने नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया। 
 
विज्ञापन

2 of 5
एलिसा हेली और बेथ मूनी - फोटो : सोशल मीडिया
हेली ने टीम इंडिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में सबसे तेज अर्धशतक बनाया। उन्होंने 30 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की, जो आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल में बनाया गया अब तक का सबसे तेज अर्धशतक है। 
विज्ञापन

3 of 5
alyssa healy - फोटो : file photo
हेली से पहले यह रिकॉर्ड टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के नाम था। हार्दिक ने साल 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 32 गेंदो पर पचासा जड़े थे। इससे पहले यह रिकॉर्ड एडम गिलक्रिस्ट के नाम था। 

4 of 5
Alyssa Healy
एडम गिलक्रिस्ट ने साल 1999 के वनडे विश्व कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स में 33 गेंदो पर 50 रन जड़े थे। इसके अलावा हेली टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 2,000 रन भी पूरे किए। ऑस्ट्रेलिया के लिए ये कीर्तिमान हासिल करने वाली हेली दूसरी बल्लेबाज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टार्क और हेली - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हेली ने फाइनल मुकाबले में 39 गेंदों में सात चौके और पांच छक्के की मदद से 75 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। हेली ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपनी पत्नी हैं। बीते दिन स्टार्क पत्नी का फाइनल मैच देखने के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा बीच में ही छोड़कर ऑस्ट्रेलिया आ गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें