फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's T20 WC: भारत के लिए मुश्किल है सेमीफाइनल की राह? सिर्फ ऑस्ट्रेलिया को हराना काफी नहीं; जानें समीकरण

Sat, 27 Jun 2026 10:04 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश पर जीत के साथ सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। भारत का सामना अब महिला टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया से होगा। आगे बढ़ने के लिए भारतीय टीम को हर हाल में इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन
महिला टी20 विश्व कप - फोटो : BCCI Women
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम का सफर टी20 विश्व कप में उतार-चढ़ाव भरा रहा है। भारत ने पहले दो मुकाबलों में जीत दर्ज की थी, लेकिन उसे तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा जिसने सेमीफाइनल के समीकरण बिगाड़ दिए। भारतीय टीम ने हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर अपना नेट रन मजबूत रखा है और वह फिलहाल दक्षिण अफ्रीका से आगे ही चल रही है। भारत का सामना ग्रुप चरण के आखिरी मैच में रविवार को ऑस्ट्रेलिया से होगा। 
विज्ञापन

भारत की उम्मीदें बरकरार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला टी20 विश्व कप के अपने तीसरे मैच में बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रखी। भारत ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के साथ कड़ी टक्कर में है। भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ने चार मैचों के बाद छह-छह अंक हासिल किए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया आठ अंकों के साथ शीर्ष पर है। भारत का नेट रन रेट (+2.268) दक्षिण अफ्रीका (+0.734) से काफी बेहतर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया (+4.724) इसमें भी बढ़त बनाए हुए है। आइए जानते हैं ग्रुप ए से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों के समीकरण...

पहली संभावना 
यदि भारत, दक्षिण अफ्रीका का अपने-अपने अंतिम मैच में समान परिणाम होता है, तो भारत रन रेट के आधार पर ऑस्ट्रेलिया के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। अगर दक्षिण अफ्रीका बांग्लादेश से हार जाए और भारत ऑस्ट्रेलिया को हरा दे। तब भी भारत ही आगे बढ़ेगा।

दूसरी संभावना 
अगर भारत को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को बांग्लादेश पर बड़ी जीत मिली तो तीन टीमों के अंक बराबर होंगे और बेहतर रन रेट से भारत, दक्षिण अफ्रीका आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन

तीसरी संभावना
अगर ऑस्ट्रेलिया भारत को और दक्षिण अफ्रीका बांग्लादेश को हरा दे, तो ऑस्ट्रेलिया 10 अंकों के साथ और दक्षिण अफ्रीका आठ अंक लेकर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। भारत तीसरे स्थान पर रह जाएगा और उसका सफर ग्रुप चरण में ही थम जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें