फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलब्लेजर्स महिला टी-20 चैलेंज की नई चैंपियन, दो बार की विजेता सुपरनोवाज को फाइनल में हराया

Tue, 10 Nov 2020 05:47 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
विज्ञापन
ट्रेलब्लेजर्स ने महिला टी-20 क्रिकेट चैलेंज का खिताब - फोटो : @IPL
विज्ञापन

‘प्लेयर ऑफ द मैच’ स्मृति मंधाना (68) की कप्तानी पारी और गेंदबाजों की मदद से ट्रेलब्लेजर्स ने सोमवार को दो बार की चैंपियन सुपरनोवाज को 16 रन से हराकर पहली बार महिला टी-20 चैलेंज जीत लिया। स्मृति ने 49 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्के लगाए। ट्रेलब्लेजर्स ने आठ विकेट पर 118 रन बनाए लेकिन सुपरनोवाज की टीम सात विकेट पर 102 रन ही बना पाई। उसकी तरफ से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। बांग्लादेश की आफ स्पिनर सलमा खातून ने 18 रन देकर तीन और दीप्ति शर्मा ने नौ रन देकर दो विकेट लिए।

विज्ञापन


सुपरनोवाज की ओर से अटापट्टू (06) जल्द आउट हो गईं। आफ स्पिनर दीप्ति शर्मा ने तानिया भाटिया (14) और जेमिमा रोड्रिग्स (13) को आउट करके सुपरनोवाज को दोहरा झटका दिया। हरमनप्रीत ने शशिकला सिरीवर्धने (19) के साथ चौथे विकेट पर 37 रन जोड़े। खातून ने सिरीवर्धने को आउट करके यह साझेदारी तोड़ी। सुपरनोवाज को अंतिम तीन ओवर में 34 रन की जरूरत थी। हरमनप्रीत मांसपेशियों में खिंचाव के बावजूद डटी हुई थी लेकिन 19वें ओवर में सुपरनोवाज ने लगातार गेंदों पर अनुजा पाटिल (08) और हरमनप्रीत के विकेट गंवा दिए जिससे ट्रेलब्लेजर्स की जीत सुनिश्चित हो गई। 
 


आईसीसी ने ट्रेलब्लेजर्स की टीम को दी बधाई

विज्ञापन

राधा यादव ने लिए पांच विकेट
सुपरनोवाज की तरफ से बायें हाथ की स्पिनर राधा यादव ने 16 रन देकर पांच विकेट लिए थे और वह महिला टी20 चैलेंज में ऐसा प्रदर्शन करने वालीं पहली बल्लेबाजी बनीं।
विज्ञापन

 


गौरतलब है कि साल 2018 में ट्रेलब्लेजर्स की टीम रनरअप रही थी। सुपरनोवाज ने ट्रेलब्लेजर्स को तीन विकेट से हराकर पहली बार महिला टी-20 क्रिकेट चैलेंज का खिताब जीता था। वहीं, 2019 में वेलोसिटी को चार विकेट से हराकर सुरनोवाज की टीम दूसरी बार चैंपियन बनी थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें