अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने रविवार को विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला वनडे विश्व कप के ग्रुप स्टेज मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए भारत पर जुर्माना लगाया है और उसकी मैच फीस का पांच प्रतिशत काटा है। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ रिकॉर्ड 331 रनों का पीछा करते हुए एक ओवर शेष रहते तीन विकेट से जीत हासिल की थी।