फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's World Cup 2022: भारतीय कप्तान मिताली राज ने कहा- कभी नहीं सोचा था कि गलियों में चलना मुश्किल होगा

Tue, 22 Feb 2022 01:15 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्वींसटाउन

सार

 भारत की वनडे टीम की कप्तानी मिताली राज ने लिखा है कि महिला विश्व कप जीतने पर उनकी टीम और फैंस के लिए सब कुछ बदल जाएगा। 2017 विश्व कप में भारतीय टीम फाइनल में इंग्लैंड से हार गई थी।
विज्ञापन
मिताली राज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की महिला वनडे टीम की कप्तानी मिताली राज ने कहा है कि आईसीसी महिला विश्व कप 2022 जीतने पर देश में फैंस के अंदर बड़ा बदलाव आएगा। महिला विश्व कप चार मार्च से तीन अप्रैल के बीच न्यूजीलैंड में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारत का पहला मैच छह मार्च को पाकिस्तान के खिलाफ है। भारतीय टीम 2017 विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन इंग्लैंड के हाथों उसे हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इस टूर्नामेंट में भारत ने सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिाय को  हराया था। इस वजह से भारत में महिला क्रिकेट की लोकप्रियता काफी ज्यादा बढ़ी थी। 
विज्ञापन


मिताली कहती है कि 2000 विश्व कप के दौरान उन्होंने नहीं सोचा था कि भारत में लोग उन्हें इस कदर पहचानने लगेंगे कि गलियों में चलना मुश्किल होगा। 

आईसीसी के लिए अपने कॉलम में मिताली राज ने लिखा "2017 विश्व कप के फाइनल की यादें मेरे जहन में ताजा हैं। हम जीत के इतने करीब पहुंचकर चूक गए। लॉर्ड्स का मैदान दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था और ऐसे मौके पर चूकना जीवभर याद रहेगा। भारत के तीन में से दो फाइनल मैचों में टीम की कप्तानी करना गर्व की बात रही है। 2005 विश्व कप से लेकर अब तक हमने कई यादगार प्रदर्शन किए हैं, लेकिन एक बड़ी जीत की कमी रही है।"

वनडे और टी-20 विश्व कप के फाइनल में हारा भारत
पिछले टी-20 और वनडे विश्व कप में भारतीय टीम उपविजेता रही है। मिताली ने इस पर लिखा कि इन अनुभवों से हमनें बहुत कुछ सीखा है। हमने यह दिखाया है कि हमारे अंदर ट्रॉफी जीतने की क्षमता है। अब बस हमें यह कर दिखाने की जरूरत है और ऐसा करने का नतीजा बहुत शानदार होगा। मैं सिर्फ इसकी कल्पना कर सकती हूं। 
विज्ञापन


महिला आईपीएल में मिलेगी मदद
मिताली ने कहा कि भारत में महिला आईपीएल शुरू करने की बातें जोर पकड़ रही हैं। ऐसे में भारतीय टीम वनडे विश्व कप जीतती है तो सोने पर सुहागा होगा। उन्होंने लिखा "यह सिर्फ खिलाड़ियों और उनके परिवार के लिए मायने नहीं रखेगा, बल्कि यह भारत में हमारे फैंस के लिए बड़ा बदलाव होगा। वहां पहले ही महिला आईपीएल के लिए पहल हो रही है। हमारे फैंस दुनिया के सबसे जोशीले फैंस में से एक हैं और हमें पता कि वे हमें देख रहे होंगे। मैं निश्चिंत हूं कि अगर हम जीतते हों तो न्यूजीलैंड से ही उन्हें सुन पाएंगे।"

2000 विश्व कप के दौरान नहीं सोचा था कि गलियों में चलना मुश्किल होगा
मिताली ने लिखा " जब मैंने अपना पहला विश्व कप खेला था तब मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे देश की गलियों में लोग मुझे इस कदर पहचानने लगेंगे कि वहां चलना मुश्किल होगा। अब यह चीज सामान्य हो चुकी है। इससे पता चलता है कि यह खेल पिछले कुछ सालों में कितना आगे बढ़ा है।" मिताली भारत की सबसे ज्यादा लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं। 

शेफाली और मंधाना की तारीफ की
मिताली ने बताया कि शेफाली वर्मा तेजी से भारत में लोकप्रिय हो रही हैं। फैंस बहुत ही ध्यान से उनकी बल्लेबाजी देखते हैं। वहीं मंधाना के साथ खेलकर वे बहुत कुछ सीख रही हैं। उन्होंने ऋचा घोष और तानिया भाटिया के लिए लिखा कि ये दोनों बहुत ही बेहतरीन विकेटकीपर हैं, जिन पर टीम भरोसा कर सकती है। वहीं सभी को पता है कि हरमनप्रीत कौर क्या कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें