इन चेहरों को मिलेगा मौका?
- बल्लेबाजी ऑलराउंडर अनुष्का शर्मा और बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा को हाल में डेब्यू का मौका मिला और दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया।
- वहीं, लंबे समय बाद टीम में लौटीं पावर हिटर भारती फुलमाली ने भी अपनी दावेदारी मजबूत की है।
- अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इन तीनों को टी20 विश्व कप टीम में जगह मिलती है।
- मेजबान इंग्लैंड ने 12 टीमों के इस टूर्नामेंट के लिए तीन बाएं हाथ की स्पिनर चुनी हैं।
शनिवार की बैठक सिर्फ टी20 विश्व कप टीम तक सीमित नहीं रहेगी। इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप से पहले होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज और 10 से 13 जुलाई तक लॉर्ड्स में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए भी टीम चुनी जाएगी। इसके अलावा, इंग्लैंड ए के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैचों के लिए इंडिया ए टीम का भी चयन होना है।