फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's T20 World Cup: न्यूजीलैंड ने बरकरार रखी सेमीफाइनल की उम्मीदें, श्रीलंका ने आयरलैंड को हराया

Tue, 23 Jun 2026 10:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल

सार

महिला टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड ने ग्रुप चरण के मैच में स्कॉटलैंड को हराया। गत चैंपियन न्यूजीलैंड ने जहां सेमीफाइनल की उम्मीदें जीवित रखी है। वहीं, स्कॉटलैंड का सफर समाप्त हो गया है। एक अन्य मुकाबले में श्रीलंका ने आयरलैंड को हराया।
विज्ञापन
इजी शार्प - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला टी20 विश्व कप में गत चैंपियन न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जीवित रखी है। वहीं, ग्रुप बी में के एक अन्य मुकाबले में श्रीलंका ने आयरलैंड को हरा दिया है। श्रीलंका के लिए आगे की राह कठिन है, लेकिन उसने आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर अपनी संभावनाएं बरकरार रखी है। 
विज्ञापन

केर के बाद शार्प ने न्यूजीलैंड को दिलाई जीत
कप्तान मेली केर के फिरकी के जादू के बाद इजी शार्प के अर्धशतक से गत चैंपियन न्यूजीलैंड ने मंगलवार को करो या मरो के मुकाबले में स्कॉटलैंड को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा। श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ हार के बाद टूर्नामेंट से जल्द बाहर होने का खतरा झेल रहे न्यूजीलैंड ने 132 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 26 रन तक तीन विकेट गंवा दिए थे। शार्प (62 रन) ने हालांकि अर्धशतक जड़ने के अलावा ब्रूक हैलीडे (नाबाद 41) के साथ चौथे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी करके 18.2 ओवर में टीम का स्कोर चार विकेट पर 132 रन तक पहुंचाकर उसे जीत दिलाई।

स्कॉटलैंड की ओर से कैथरीन ब्राइस (13 रन पर दो विकेट) और राशेल स्लेटर (22 रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट चटकाए। स्कॉटलैंड ने इससे पहले युवा सलामी बल्लेबाज डार्सी कार्टर के नाबाद अर्धशतक से सात विकेट पर 131 रन बनाए। डार्सी ने 52 गेंद में आठ चौकों और एक छक्के से नाबाद 72 रन की पारी खेलने के अलावा साथी सलामी बल्लेबाज कैथरीन फ्रेजर (07) के साथ पहले विकेट के लिए 51 और सारा ब्राइस (25) के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। न्यूजीलैंड की ओर से मेली सबसे सफल गेंदबाजी रहीं जिन्होंने अपनी लेग स्पिन से 17 रन देकर तीन विकेट चटकाए। सोफी डिवाइन ने भी 19 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

अट्टापट्टू का शतक
श्रीलंका ने कप्तान चामरी अट्टापट्टू के शतक की मदद से आयरलैंड को नौ विकेट से हराया। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 130 रन बनाए। आयरलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान गैबी लुइस ने बनाए जो 59 रन बनाकर आउट हुईं। लक्ष्य का पीछा करते हुए अट्टापट्टू ने तूफानी बल्लेबाजी की जिससे श्रीलंका ने 15.3 ओवर में एक विकेट पर 134 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। अट्टापट्टू 61 गेंदों पर 17 चौकों और दो छक्कों की मदद से 106 रन बनाकर नाबाद रहीं।
विज्ञापन

अंक तालिका का हाल 
इस जीत से न्यूजीलैंड की टीम चार मैच में दो जीत और दो हार से चार अंक के साथ अंक तालिका में इंग्लैंड (06 अंक) और वेस्टइंडीज (06) के बाद तीसरे स्थान पर है। श्रीलंका के भी अब चार मैचों में दो जीत और दो हार से चार अंक हो गए हैं और वह चौथे स्थान पर मौजूद है। ग्रप बी में स्कॉटलैंड और आयरलैंड का सफर समाप्त हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें