फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's T20 WC: टीम इंडिया को प्रैक्टिस मैच में मिली जीत, पूर्व एशियाई चैंपियंस बांग्लादेश को 52 रन से हराया

Wed, 08 Feb 2023 10:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन

सार

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 183 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 131 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार से महिला टी20 विश्व कप का आगाज होने जा रहा है। इससे पहले टीम इंडिया ने फॉर्म दिखाना शुरू कर दिया है। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय टीम ने बुधवार को पूर्व एशियाई चैंपियंस बांग्लादेश को 52 रन से हरा दिया। भारत के लिए पहले ऋचा घोष और जेमिमा रॉड्रिग्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। फिर गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी की बदौलत भारत ने बड़ी जीत हासिल की।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 183 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 131 रन ही बना सकी। टीम इंडिया के लिए स्मृति मंधाना को इस मैच में बल्लेबाजी नहीं दी गई। यस्तिका भाटिया और शेफाली वर्मा ओपनिंग के लिए उतरे। हालांकि, दोनों कुछ खास नहीं कर सके। यस्तिका 10 और शेफाली नौ रन बनाकर आउट हुईं।

विज्ञापन


इसके बाद हरलीन देओल (10) भी कुछ खास नहीं कर सकीं। 35 रन पर तीन विकेट गंवा देने के बाद ऋचा ने जेमिमा के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को जहानारा आलम ने तोड़ा। उन्होंने जेमिमा को आउट किया। जेमिमा 27 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 41 रन बना सकीं। देविका वैद्य एक रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, ऋचा ने 56 गेंदों में तीन चौके और नौ छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 91 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 162.50 का रहा। पूजा वस्त्राकर चार गेंदों में दो छक्के की मदद से 13 रन बनाकर नाबाद रहीं। बांग्लादेश की ओर से नाहिदा अख्तर ने दो विकेट लिए। वहीं, जहानारा, सलमा खातून और मारूफा अख्तर को एक-एक विकेट मिला।

4th WT20I: Richa Ghosh's valiant 40 in vain as Australia claim WT20I series  with 7-run win against India - India Today
विज्ञापन


184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम की शुरुआत भी खराब रही। शमैमा सुल्ताना 15 रन बनाकर और शोभना मोस्तरी दो रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद कप्तान निगर सुल्ताना और मुर्शिदा खातून ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी निभाई। मुर्शिदा 32 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुईं। शोर्ना अख्तर एक रन, रितु मोनी 11 रन, लता मंडल पांच रन, नाहिदा अख्तर दो रन बनाकर आउट हुईं।



कप्तान निगर सुल्ताना 36 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुईं। फाहिमा खातून दो रन और जहानारा पांच रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत की ओर से देविका वैद्य ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, राजेश्वरी गायकवाड़, अंजलि सरवणी, दीप्ति शर्मा, राधा यादव और शेफाली वर्मा को एक-एक विकेट मिला। भारतीय टीम अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 12 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें