भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
409 खिलाड़ियों में से कुल कैप्ड खिलाड़ी 202 हैं, जबकि अनकैप्ड खिलाड़ियों की संख्या 199 है और आठ सहयोगी देशों से हैं। कैप्ड की श्रेणी में वे खिलाड़ी आते हैं जो अपने देश के लिए टेस्ट, वनडे या टी-20 मैच खेल चुके होते हैं। वहीं, अपने देश के लिए एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने वाले खिलाड़ी को अनकैप्ड कहते हैं।
पांच टीमों के पास अधिकतम 90 स्लॉट उपलब्ध हैं, जिनमें से 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। यानी नीलामी में अधिकतम 90 खिलाड़ियों पर ही बोली लगेगी। इसका मतलब है कि एक स्क्वॉड में अधिकतम 16 खिलाड़ी ही हो सकेंगी। पुरुषों में एक टीम में अधिकतम खिलाड़ियों की संख्या 25 है।
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
खिलाड़ियों का उच्चतम बेस प्राइस 50 लाख रुपये का है, जिसमें 24 खिलाड़ियों को रखा गया है। इनमें टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और भारत की अंडर-19 टी20 विश्व कप विजेता कप्तान शेफाली वर्मा शामिल हैं। वहीं, एलिस पेरी, सोफी एक्लेस्टोन, सोफी डिवाइन और डिएंड्रा डॉटिन जैसे 13 स्टार विदेशी खिलाड़ियों ने खुद को 50 लाख रुपये के उच्चतम ब्रैकेट में रखा है। ऑक्शन लिस्ट में 30 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये का है। इनके अलावा 10 लाख और 30 लाख रुपये के बेस प्राइस वाले खिलाड़ी नीलामी में शामिल हैं। एक टीम के पर्स में अधिकतम 12 करोड़ रुपये होंगे।
हर फ्रेंचाइजी की कीमत
बीसीसीआई को इस लीग की पांच टीमों को बेचने से 4669.99 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि मीडिया अधिकार बेचने से 951 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है। इसी के साथ महिला प्रीमियर लीग आईपीएल के बाद विश्व की दूसरी सबसे बड़ी टी-20 लीग बनी है। आईपीएल की तीन फ्रेंचाइजियों मुंबई इंडियंस, राॅयल चैलेंजर्स बेंगलौर और दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग में भी टीमें खरीदी हैं।
अहमदाबाद सबसे महंगी फ्रेंचाइजी है। अदाणी की मालिकाना हक वाली अदाणी स्पोर्ट्स लाइन प्राइवेट लिमिटेड ने अहमदाबाद फ्रेंचाइजी 1289 करोड़ रुपये में खरीदी। रिलायंस समूह की मालिकाना हक वाली इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने मुंबई फ्रेंचाइजी को 912.99 करोड़ रुपये में खरीदा।
रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने बैंगलोर फ्रेंचाइजी को 901 करोड़ रुपये में अपने नाम किया। जेएसडब्ल्यू जीएमआर क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड ने दिल्ली फ्रेंचाइजी को 810 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, कैप्री ग्लोबल होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड ने लखनऊ फ्रेंचाइजी 757 करोड़ रुपये में अपने नाम किया।