फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Womens ODI World Cup: 'विश्व कप जीतने के लिए परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना जरूरी', बोलीं मूनी

Sun, 21 Sep 2025 03:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सात बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में अपनी इन दोनों ही खूबियों का बखूबी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
बेथ मूनी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बेथ मूनी का मानना है कि परिस्थितियों से जल्द से जल्द सामंजस्य बिठाना और धैर्य बनाए रखना किसी भी चैंपियन टीम की पहचान है और आगामी महिला विश्व कप में इन गुणों की एक बार फिर परीक्षा होगी।
विज्ञापन


सात बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में अपनी इन दोनों ही खूबियों का बखूबी प्रदर्शन किया। उसने शनिवार को यहां तीसरे वनडे में 43 रन से जीत हासिल कर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

मूनी ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मुझे लगता है कि विश्व कप जीतने के लिए आपको परिस्थितियों से जल्द से जल्द सामंजस्य बिठाने वाली और सबसे अधिक धैर्य रखने वाली टीम बनना होगा।'
विज्ञापन


भारत ने विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पलटवार किया लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने धैर्य बनाए रखा और आखिर में जीत हासिल की। भारत की तरफ से स्मृति मंधाना ने 63 गेंदों पर 125 रन, हरमनप्रीत कौर ने 52 और दीप्ति शर्मा ने अंत में 72 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 138 रन की जबरदस्त पाली खेलने वाली मूनी ने कहा, 'हमने तब अपनी इन खूबियों का बखूबी प्रदर्शन किया जब स्मृति ने तेजी से रन बनाए और हरमनप्रीत के साथ बड़ी साझेदारी की। बाद में दीप्ति ने भी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन हमने अपना धैर्य बनाए रखा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें