फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's Cricket World Cup: टूर्नामेंट से पहले इन दो टीमों के खिलाफ वार्म अप मैच खेलेगी टीम इंडिया, जानें

Sat, 26 Feb 2022 05:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्वींसटाउन

सार

महिला विश्व कप 2022 में ग्रुप स्टेज के 28 मैच राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेले जाएंगे, जिसमें हर टीम एक-दूसरे से एक बार भिड़ेगी। इसके बाद अधिक अंक वाली चार टीमें सेमीफाइनल में खेलेंगी।
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अगले महीने वनडे वर्ल्ड कप टूर्नामेंट खेलना है। इसके लिए टीम इंडिया की तैयारी भी लगभग पूरी हो चुकी है। इस साल महिला वनडे वर्ल्ड कप टूर्नामेंट चार मार्च से तीन अप्रैल के बीच न्यूजीलैंड में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस अहम टूर्नामेंट की तैयारी के लिए न्यूजीलैंड पहुंच चुकी है। 
विज्ञापन


उसने कीवी टीम के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज भी खेली। हालांकि, उसमें मिताली राज की टीम को 4-1 से हार का सामना करना पड़ा। आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराया था। इसी से पॉजिटिव लेते हुए भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

कब-कब खेले जाएंगे वार्म अप मुकाबले
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी (आईसीसी) ने वर्ल्ड कप से पहले वार्म अप मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। भारतीय टीम 27 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका और एक मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो वार्म अप मुकाबले खेलेगी। ये दोनों मुकाबले रैंगियोरा में खेले जाएंगे। सभी टीमों को दो-दो प्रैक्टिस मैच खेलने हैं। 
विज्ञापन



भारतीय टीम का वर्ल्ड कप शेड्यूल
भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। यह मैच छह मार्च को खेला जाएगा। इसके बाद टीम ग्रुप स्टेज में 10 मार्च को न्यूजीलैंड, 12 मार्च को वेस्टइंडीज, 16 मार्च को इंग्लैंड, 19 मार्च को ऑस्ट्रेलिया, 22 मार्च को बांग्लादेश और 27 मार्च को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। 

राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा महिला विश्व कप
महिला विश्व कप 2022 में ग्रुप स्टेज के 28 मैच राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेले जाएंगे, जिसमें हर टीम एक-दूसरे से एक बार भिड़ेगी। इसके बाद अधिक अंक वाली चार टीमें सेमीफाइनल में खेलेंगी। एक मैच जीतने पर टीम को दो अंक मिलेंगे, जबकि मैच टाई या बेनतीजा रहने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेंगे। टूर्नामेंट के सभी मैच न्यूजीलैंड के छह शहरों ऑकलैंड, क्राइस्टचर्च, ड्यूनेडिन, हेमिल्टन, वेलिंग्टन और तौरंगा में खेले जाएंगे।

विज्ञापन


विश्व विजेता को मिलेंगे 10 करोड़ रुपये
इस बार विश्व विजेता टीम को करीब 10 करोड़ रुपये (1.32 मिलियन यूएस डॉलर) मिलेंगे, जो कि 2017 विश्व कप के दौरान चैंपियन टीम को मिली राशि से दोगुनी है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वालीं आठ टीमों के बीच करीब 26 करोड़ रुपये की राशि बांटी जाएगी, जो कि पिछली बार से 11 करोड़ रुपये ज्यादा है। इस बार रनर अप टीम को भी 4.51 करोड़ रुपये मिलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें