फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया ने किया हिसाब बराबर

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को खेले गए सीरीज के चौथे वनडे में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया। पांच मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं।
विज्ञापन


मेहमान टीम की ओर से रखे गए 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 34 गेंद शेष रहते दो विकेट के नुकसान पर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत की ओर से कप्तान मिताली राज ने नाबाद 81 जबकि स्मृति मंढाना ने 66 रनों की पारी खेली। हरमनप्रीत कौर 32 रन बनाकर नाबाद लौटीं जबकि थिरुष कामिनी ने 31 रनों का योगदान दिया। वहीं, कीवी टीम की ओर से अमी स्टरथवेट और एना पीटरसन ने एक-एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन

पिछली हार का बदला लिया टीम इंडिया ने

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। टीम इंडिया की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने तीसरे ओवर में ही टीम को पहली सफलता दिलाई। हालांकि इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम ने खुद को संभालने की कोशिश की।

लेकिन निरंजना और राजेश्वरी की जुगलबंदी ने न्यूजीलैंड को संभलने का मौका नहीं दिया। इन दोनों गेंदबाजों को 3-3 विकेट मिले। कीवी टीम से सोफिया डिवाइन ने सर्वा‌धिक 89 रन बनाए।

कीवी टीम के 220 रनों के जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही। स्मृति मंधना (66) और कप्तान मिताली राज (81 नाबाद) ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को जीत तक पहुंचाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें