फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघालय में भूस्खलन में महिला क्रिकेटर रजिया अहमद की मौत, तीन अन्य लापता

Sat, 26 Sep 2020 01:00 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मेघालय में पूर्वी खासी हिल्स जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते हुए भूस्खलन की चपेट में आकर कई घर मलबे में तब्दील हो गए। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन की चपेट में आकर दो महिला क्रिकेटरों की मौत हो गई और तीन अन्य लापता हो गईं। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन शुक्रवार सुबह छह बजे जिले के मावनेई में हुआ। मेघालय के लिए कई राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने वाली 30 वर्षीय रजिया का शव मकान के मलबे से मिला। तीन अन्य लोग अभी भी लापता हैं।


मावनेई इलाके के मुखिया बाह बड ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर राज्य के लिए खेलने वाले क्रिकेटर रजिया अहमद और स्थानीय खिलाड़ी फिरोजिया खान के शव को मलबे से निकाला गया। पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक सिल्वेस्टर नोंगटीनर ने कहा कि लापता लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन


मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव गिडेन खारकोंगोर ने कहा कि रजिया ने 2011-12 से कई राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंटों में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था। पिछले साल बीसीसीआई द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में भी वह खेली थीं। रजिया के साथ खेल चुकी क्रिकेटर काकोली चक्रवर्ती ने उनकी मौत पर शोक जताया है।

महिला क्रिकेटर काकोली चक्रवर्ती ने कहा, हम रजिया को याद करेंगे और हम प्रार्थना करते हैं कि उसकी आत्मा को शाश्वत विश्राम मिले। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने कहा कि इस बीच सोमवार से लगातार हो रही बारिश ने राज्य भर में तबाही मचाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें