फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला क्रिकेटर एलिसा हेली ने तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड, बनीं सबसे सफल T-20 विकेटकीपर

Sun, 27 Sep 2020 03:13 PM IST
अनवर अंसारी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ms dhoni- Alyssa Healy - फोटो : social media
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर एलिसा हेली ने रविवार को भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। दरअसल, हेली ने धोनी के टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को पवेलियन भेजने के रिकॉर्ड को तोड़ा है। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई महिला विकेटकीपर ने ब्रिस्बेन के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टी-20 मुकाबले के दौरान इस कीर्तिमान को हासिल किया। हेली के नाम अब टी-20 क्रिकेट (महिला और पुरुष मिलाकर) में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को आउट करने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। 


हेली से पहले इस रिकॉर्ड पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कब्जा था, जिन्होंने विकेटकीपर के तौर पर 91 खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। बता दें कि धोनी ने टी-20 मैचों में 98 बार भारत की नीली जर्सी पहनी है। वहीं, हेली ने 114 टी-20 मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया है। 
विज्ञापन


धोनी ने अगस्त में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। फिलहाल, धोनी यूएई में जारी आईपीएल में व्यस्त हैं और चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। चेन्नई ने अब तक खेले गए तीन मैचों में से एक मैच में जीत दर्ज की है जबकि दो मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें